{"_id":"5c739d94bdec2273771f41bd","slug":"570-crores-may-be-lost-in-epfo-due-to-exposure-in-il-fs-pf-body-ask-finance-ministry-help","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस वजह से EPFO में डूब सकते हैं आपके 570 करोड़, वित्त मंत्रालय को लिखा पत्र","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
इस वजह से EPFO में डूब सकते हैं आपके 570 करोड़, वित्त मंत्रालय को लिखा पत्र
Mon, 25 Feb 2019 01:17 PM IST
kapil sharma
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: kapil sharma
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
epfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके पीएफ और पेंशन खातों पर बड़ी चपत लगने जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक यह झटका ऐसे लोगों को लगने जा रहा है, जिनका पीएफ और पेंशन फंड का खाता खुला हुआ है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के 6 करोड़ से अधिक अंशधारकों के करीब 570 करोड़ डूब सकते हैं।
इस पैसे को डूबने से बचाने के लिए ईपीएफओ ने वित्त मंत्रालय और कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय को पत्र लिखा है। घाटे में चल रही इंफ्रास्ट्रक्टर निवेश से जुड़ी सरकारी क्षेत्र की कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएलएंडएफएस) के चलते ऐसा हो सकता है। ईपीएफओ के पास कुल 8 लाख करोड़ रुपये का फंड है।
विज्ञापन
फंड मैनेजरों ने ज्यादातर पैसा बांड अथवा लोन के तौर पर कंपनी को दे रखा है। यह पैसा तब दिया गया था जब आईएलएंडएफएस की हालत काफी सही थी और इसको सुरक्षित निवेश के लिए ट्रिपल ए (एएए) की रेटिंग मिली हुई थी।

1500 कंपनियों पर सीधा असर
केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुनील बर्थवाल के अनुसार आईएलएंडएफएस में आए संकट की वजह से 1500 कंपनियों पर सीधा असर पड़ने की संभावना है। आईएलएंडएफएस फिलहाल दिवालिया होने की कगार पर है। ऐसे में सैलरी क्लास वाले लोगों पर इसका असर पड़ेगा।