ये हैं देश के 31 बड़े टैक्स चोर, आप भी जानिए इनके नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में कुछ बड़े टैक्स डिफॉल्टर्स में हैदराबाद की टोटेम इंफ्रास्ट्रक्चर (401.64 करोड़ रुपए), पुणे की पथेजा ब्रॉस फोर्जिंग एंड ऑटो पार्ट्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (224.05 करोड़ रुपए), हैदराबाद की रॉयल फैब्रिक्स (158.94 करोड़ रुपए) और मुंबई की होम ट्रेड (72.18 करोड़ रुपए) हैं।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि जिनके नाम इस लिस्ट में हैं, या तो उन्हें ढूंढ़ा नहीं जा सकता है या फिर उन लोगों के पास संपत्ति इतनी कम है कि उनसे टैक्स की रकम की रिकवरी नहीं हो सकती है।
पहले भी जारी हुई थी लिस्ट
टैक्स डिफॉल्टर्स की यह पहली लिस्ट नहीं है, जिसे जारी किया गया है। इससे पहले भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 18 लोगों की एक लिस्ट जारी की थी।
दिलचस्प बात यह थी कि उस सूची के 18 नामों में से 11 (63.6%) नाम गुजरात के थे। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने आयकर विभाग को इस सूची को सार्वजनिक करने का निर्देश दिया था और इसी का पालन करते हुए इसे सार्वजनिक कर दिया गया था।
आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने के अनुसार दशकों पहले इस तरह की सूची बनाई जाती थी और सार्वजनिक भी की जाती थी, लेकिन हाल के वर्षों में इस परंपरा पर विराम लग गया था। अब एक बार फिर से सूची बना कर सार्वजनिक करने से बकाएदारों पर अप्रत्यक्ष दवाब तो बनेगा ही।