फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   18 lakh income tax defaulters to get benefit as government to lose 7 crore rupees

सरकार के इस कदम से 18 लाख बकायेदारों को मिलेगी राहत

Fri, 24 Feb 2017 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
18 lakh income tax defaulters to get benefit as government to lose 7 crore rupees
income tax department

केंद्र सरकार ने छोटे आयकर बकायेदारों को राहत देने के लिए एक बड़ा फैसला किया है, जिससे 18 लाख बकायेदारों को फायदा होगा। हालांकि सरकार को खुद इस फैसले से करीब 7 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने उन सभी बकायेदारों का बकाया माफ करने की घोषणा की है, जिनकी देनदारी 100 रुपये से कम है। सीबीडीटी की इस पहल को वित्त मंत्रालय ने अपनी मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन

बकाये के कुल मामलों में आएगी 10 फीसदी की कमी

18 lakh income tax defaulters to get benefit as government to lose 7 crore rupees
आयकर विभाग

सीबीडीटी के इस कदम से बकाये के कुल चल रहे मामलों में 10 फीसदी की कमी आ जाएगी। इस मामले से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 100 रुपये से कम बकाये के ज्यादातर मामलें तीन साल पुराने हैं।

इससे करदाताओं की दिक्कतों का समाधान होगा। साथ ही बकायेदारों की हमारी सूची भी कम होगी। वैसे भी इस रकम को वसूलना मुश्किल है।

सरकार करना चाहती है बड़े करदाताओं पर फोकस

सरकार का मकसद छोटे बकायेदारों को राहत देते हुए बड़े बकायेदारों पर अपना फोकस करना चाहती है। सरकार के पास कई ऐसे मामलें फिलहाल लंबित हैं, जिनमें वसूली का खर्च मिलने वाले कर से ज्यादा है।

ऐसे में सरकार केवल उन्हीं मामलों पर अपना फोकस रखना चाहती है, जिनमें वसूली की रकम बकाये की रकम से कम हो। अभी सीबीडीटी के पास 100 रुपये से लेकर के 5 हजार रुपये के 22 लाख से अधिक मामले लंबित हैं।

कर विभाग का केंद्रीकृत प्रॉसेसिंग सेंटर (सीपीसी) पहले ही 4.19 करोड़ से ज्यादा आयकर रिटर्न (आईटीआर) को प्रॉसेस कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed