{"_id":"56dc63054f1c1b494a8b4570","slug":"youth-gets-job-offer-after-placing-resume-on-flipkart","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोडक्ट की तरह पेश किया रिज्यूम, मिले ढेरों ऑफर","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
प्रोडक्ट की तरह पेश किया रिज्यूम, मिले ढेरों ऑफर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 10:38 PM IST
सार
- आकाश मित्तल को फ्लिपकार्ट ने नौकरी नहीं दी
- रिज्यूम को खास तरीके से पेश करने से उनके पास ढेरों ऑफर
विज्ञापन
aakash mittal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
आईआईटी खड़गपुर के जिस छात्र आकाश मित्तल को फ्लिपकार्ट ने नौकरी नहीं दी, आज अपने रिज्यूम को खास तरीके से पेश करने की वजह से उनके पास ढेरों ऑफर हैं। उन्होंने ई-कॉमर्स साइट पर अपने रिज्यूम को एक प्रोडक्ट की तरह पेश किया था।
इसके बाद कई स्टार्ट-अप ने इस पर गौर किया और आज आलम यह है कि उनके पास नौकरी के ढेरों ऑफर हैं। पारंपरिक तरीके से अलग हट कर अपने रिज्यूम को पेश करने वाले मित्तल पिछले हफ्ते चर्चा में आए थे जब उन्होंने फ्लिकार्ट की वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट अपलोड किया था।
विज्ञापन
रिज्यूम को उन्होंने बिल्कुल किसी प्रोडक्ट की तरह पेश किया था और सोशल मीडिया पर इसे फैलते देर न लगी। आईआईटी खड़गपुर में ओसियन इंजीनियरिंग के अंतिम सेमेस्टर के छात्र अब तमाम ऑफरों को परख रहे हैं। इनमें से एक ऑफर चीफ टेकिभनकल ऑफिसर का भी है।
विज्ञापन
मालूम हो कि जब फ्लिकार्ट कैंपस रिक्रूटमेंट के लिए आई थी तो वह 1,500 आवेदकों में शामिल नहीं हो सके थे। दिल्ली के रहने वाले आकाश ने दावा किया है कि स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद से उन्हें नौकरी के ढेरों ऑफर मिले हैं।