फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   xiaomi to bring ipo for gathering 10 billion dollar from market

शेयर बाजार से पैसे जुटाएगी चीनी मोबाइल कंपनी शाओमी, 6.6 लाख करोड़ रुपये हो जाएगी कंपनी की वैल्यू

Fri, 04 May 2018 01:50 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 04 May 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
xiaomi to bring ipo for gathering 10 billion dollar from market

विश्व की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल शाओमी जल्द ही आईपीओ लेकर मार्केट से पैसे जुटाएगी। गुरुवार को कंपनी ने इसके लिए हांगकांग में आवेदन जमा किया है। आईपीओ का साइज नहीं बताया गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक कंपनी 10 अरब डॉलर (66,000 करोड़ रुपये) जुटाएगी। इसके बाद कंपनी की वैल्यू 100 अरब डॉलर (6.6 लाख करोड़ रुपये) हो जाएगी। 

विज्ञापन


अलीबाबा के बाद सबसे बड़ा आईपीओ
2014 में अलीबाबा के 21.77 अरब डॉलर (1.43 लाख करोड़ रुपये) के आईपीओ के बाद यह सबसे बड़ा इश्यू होगा। आईपीओ जून में आएगा। अभी प्राइस बैंड तय नहीं किया गया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि वह आईपीओ से जुटाए पैसे का इस्तेमाल आरएंडडी और विदेश में बिजनेस बढ़ाने में करेगी। खासकर एआई और आईओटी जैसी टेक्नोलॉजी पर इसका फोकस रहेगा। 
विज्ञापन


बन जाएगी चीन की तीसरी सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी 
शाओमी 8 साल पुरानी कंपनी है। आईपीओ के बाद यह टेंसेंट होल्डिंग्स और अलीबाबा के बाद चीन की तीसरी सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी बन जाएगी। कंपनी ने कहा है कि उसकी 2017 में आय 67.5 फीसदी बढ़ी। कंपनी को 2017 में 1.18 लाख करोड़ की आय हुई थी। हालांकि 2017 में कंपनी को 45.5 हजार करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। शायोमी के फोन भारत में भी बहुत लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के को फाउंडर और सीईओ लेई जुन हैं। वो अब विकसित बाजारों में उतरने की योजना बना रहे हैं। कंपनी पिछले साल स्पेन के बाजार में उतरी थी। अब शायोमी अमेरिका में भी उतरने की योजना बना रही है। कंपनी कई विकसित देशों में सस्सते फोन बेचकर सैमसंग और एपल को टक्कर दे रही है।


60% फायदा इंटरनेट बेस्ड सर्विस से 
2017 में कंपनी को 60% लाभ इंटरनेट आधारित सेवाओं से हुआ। स्मार्टफोन बिजनेस से फायदा 8.8% था। एप्पल को 60% मुनाफा आईफोन एक्स और आईफोन 8 से मिला था। 

31% मार्केट शेयर के साथ भारत में सबसे आगे 
कांउटरपॉइंट के मुताबिक 2018 की पहली तिमाही में 51% ग्रोथ के साथ कंपनी चीन में शीर्ष 5 में है। 31.1% मार्केट शेयर के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सबसे आगे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed