{"_id":"5ad091c44f1c1bd5638b456f","slug":"will-get-200-rupees-cashback-on-bhim-upi-from-14-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHIM ऐप से पेमेंट करने पर मिलेगा 200 रुपये तक का कैशबैक, करना होगा यह काम","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
BHIM ऐप से पेमेंट करने पर मिलेगा 200 रुपये तक का कैशबैक, करना होगा यह काम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Apr 2018 04:47 PM IST
विज्ञापन
भीम एप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
BHIM ऐप का प्रयोग करने वालों के लिए खुशखबरी। शनिवार 14 अप्रैल से इस ऐप के जरिए पेमेंट करने वाले सभी यूजर्स को कैशबैक और इंसेंटिव का लाभ भी मिलेगा। सरकार ने इसके लिए 900 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकें।
फोन पे, तेज, पेटीएम पर मिलता है कैशबैक
अभी मोबाइल वॉलेट जैसे कि फोनपे, तेज, पेटीएम का इस्तेमाल करने वाले यूजर को प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर कैशबैक मिलता है। यह राशि 25 रुपये से शुरू होकर के 300 रुपये तक की होती है। कैशबैक के चलते इन सभी कंपनियों के ऐप का ज्यादा से ज्यादा लोग प्रयोग करते हैं। भीम ऐप का प्रयोग करने पर इस तरह का कोई फायदा लोगों को नहीं होता था।
2016 में शुरू हुआ था भीम ऐप
दिसंबर 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने भीम ऐप की शुरुआत की थी। शुरू में भीप ऐप का प्रयोग ज्यादातर लोगों ने किया था और अगस्त 2017 में इसका शेयर 40.5 फीसदी हो गया था। लेकिन फरवरी 2018 में यह गिरकर मात्र 5.75 फीसदी रह गया।
विज्ञापन
व्यापारियों के लिए बढ़ गया इंसेंटिव
केंद्र सरकार ने व्यापारियों के लिए 10 हजार तक के ट्रांजेक्शन पर मिलने वाले इंसेंटिव को बढ़ाकर के 0.50 फीसदी कर दिया है। पहले यह 0.25 फीसदी था। वहीं पहली बार भीम ऐप का प्रयोग करने वालों को 100 रुपये का ट्रांजेक्शन करने पर 51 रुपये कैशबैक मिलेगा। इसके बाद 20 यूनिक ट्रांजेक्शन पर 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन मिलेंगे। इसके बाद 26-50 ट्रांजेक्शन पर 100 रुपये और 51-100 ट्रांजेक्शन करने पर 200 रुपये का कैशबैक मिलेगा।