स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए व्हाट्सएप करेगा भारत में 1.8 करोड़ का निवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप भारत में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 1.8 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी की तरफ से यह निवेश फेसबुक एड क्रेडिट के तौर पर होगा। इससे युवा उद्यमी अपने ग्राहकों से सीधा और बेहतर संवाद कर सकेंगे। कंपनी कुल 500 स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगी, जिनको सरकार से मंजूरी मिल गई है।
स्टार्टअप्स को मिलेंगे 38500 रुपये
सोशल मैसेजिंग एप कंपनी प्रत्येक स्टार्टअप में 500 डॉलर (38500 रुपये) का निवेश करेगी। वर्तमान में भारत के करीब 10 लाख व्यवसाय अपने ग्राहकों से सार्थक बातचीत करने के लिए नियमित रूप से व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। ग्लोबल मार्केट में करीब 50 लाख से ज्यादा व्यवसाय व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप यह निवेश, भारत सरकार की स्टार्ट-अप इंडिया मुहिम को बढ़ावा देने के लिए कर रही है।
कंपनी को हुआ था इतना मुनाफा
व्हाट्सएप को भारत से पिछले वित्त वर्ष में 6.84 करोड़ की कमाई हुई है। कंपनी ने पहली बार इस तरह की जानकारी को साझा किया है। कंपनी ने एक साल पहले ही कारोबारियों के लिए अलग से एक बिजनेस एप लॉन्च किया था, ताकि वो अपने ग्राहकों से संवाद कर सकें।
रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में दाखिल किए दस्तावेज
व्हाट्सएप ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास अपने दस्तावेज दाखिल किए हैं। कंपनी सरकार से अपनी पेमेंट सर्विस को शुरू करने के लिए मंजूरी मिलने के इंतजार में है। कंपनी ने बताया कि उसको पिछले साल 57 लाख रुपये का लाभ भी हुआ था। अभी करीब 10 लाख लोग व्हाट्सएप बिजनेस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि कंपनी ने 2018 के लिए किसी तरह की कोई आय नहीं बताई है। वहीं पांच लाख रुपये का खर्चा जरूर बताया है। हालांकि कंपनी के पार करीब 5.9 करोड़ रुपये की देनदारी है।
दरअसल व्हाट्सएप का यह एप खासतौर पर बिजनेस के लिए डिजाइन किया गया है। छोटी या बड़ी कंपनियां व्हाट्सएप पर अपना बिजनेस अकाउंट बनाकर अपने ग्राहकों से आसानी से जुड़ सकती हैं। व्हाट्सएप बिजनेस एप की खासियतों की बात करें इसमें मैसिंज के लिए कुछ खास टूल्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें क्विक रिप्लाई जैसे फीचर्स भी हैं।