फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   whatsapp emoji will be replaced by animated stickers, now on beta testing mode

व्हाट्सएप में इमोजी की जगह आएंगे एनिमेटेड स्टीकर्स

Sat, 20 Apr 2019 06:01 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 20 Apr 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
whatsapp emoji will be replaced by animated stickers, now on beta testing mode

व्हाट्सएप जल्द ही अपडेट्स की श्रेणी में एक और शानदार अपडेट लेकर आ रहा है। इन दिनो मोबाइल मैसेजिंग ऐप एक नई चीज की टेस्टिंग में व्यस्त है और वो है एनिमेटेड स्टीकर्स। यह स्टीकर्स आने वाले दिनों में ईमोजी की जगह चैट में यूज होंगे। 

विज्ञापन


फिलहाल इन्हें टेस्टिंग में देखा गया है लेकिन संभवत: जल्द ही यह स्टीकर्स एंड्रायड और आईओएस में नजर आएंगे। बता दें कि कुछ समय पहले ही व्हाट्एस ने स्टीकर्स पेश किए थे लेकिन अब इनमें बड़ा बदलाव किया जा रहा है। इसके बाद यह स्टीकर्स काफी कुछ जीआईएफ ईमेज की तरह होंगे। इसके अलावा व्हाट्सएप में नया डूडल यूआई इंटरफेस भी नजर आएगा। 
विज्ञापन


व्हाट्सएप ने इस एनिमेटेड स्टीकर्स की एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि इसे तीनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। एनिमेटेड स्टीकर्स जीआईएफ से काफी अलग होते हैं और लगातार प्ले होते रहते हैं। जैसे ही यह किसी यूजर को भेजे जाएंगे खुद-ब-खुद प्ले होने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्सऐप अपने एप में बीटा और पब्लिक वर्जन में इस नए बदलाव के लिए प्रयोग कर रहा है। कुछ समय पहले ही व्हाट्सऐप की क्षमता को बढ़ाते हुए इस बात का ध्यान रखा गया है कि उपभोक्ता एक बार में 30 ऑडियो फाइल्स भेज सके। इससे पहले उपभोक्ता एक बार में सिर्फ एक फाइल ही भेज सकते थे।


फिलहाल पहले से ही ऐप में आइपैड में ठीक से काम को लेकर उठ रही मांगों पर कार्य किया जा रहा है, जिसमें टचआईडी स्पोर्ट, अलग-स्क्रीन और लेंडस्कैप मोड को बेहतर करना है। इसके अलावा, फेक न्यूज को व्हाट्सएप के जरिए रोकने को लेकर भी काम किया जा रहा है। कंपनी 'फॉरवर्डिंग इन्फो' और 'फ्रिक्वेंटली फॉरवर्डिंग मैसेज' फीचर के जरिए 1.5 अरब लोगों को यह जानने का मौका देगी कि किसी संदेश को कितनी बार भेजा गया है, जिससे इसकी सचाई का पता चल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed