फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   walmart may exit flipkart as new fdi rules comes in force

फ्लिपकार्ट से किनारा कर सकती है वॉलमार्ट, कमाई पर पड़ा 50 फीसदी असर

Tue, 05 Feb 2019 12:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Feb 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
walmart may exit flipkart as new fdi rules comes in force

बहुराष्ट्रीय कंपनी वॉलमार्ट भारत में एफडीआई कानून के लागू होने के बाद जल्द ही फ्लिपकार्ट से किनारा कर सकती है। रिसर्च कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने आकलन किया है कि इस बारे में वॉलमार्ट जल्द एलान कर सकती है। 

विज्ञापन

सरकार ने लगाई रोक

केंद्र सरकार ने 1 फरवरी से लागू हुए नए कानून के जरिए इन कंपनियों को स्टॉक पर नियंत्रण रखने और सामान बेचने वाले वेंडर्स को साझेदार मनाने से मना कर दिया था। अब इन कंपनियों के स्टॉक में 25 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 

विज्ञापन

सप्लाई चेन पर पड़ेगा असर

नए नियमों के लागू होने से फ्लिपकार्ट और अमेजन के सप्लाई चेन के साथ-साथ एक्सक्लूसिव डील पर भी असर पड़ा है। इन दोनों कंपनियों को इस तरह से 50 फीसदी की आमदनी होती थी। फ्लिपकार्ट की ज्यादातर सेल मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक उत्पादों के जरिए होती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

walmart may exit flipkart as new fdi rules comes in force

गायब हो गए थे 4 लाख से अधिक प्रोडक्ट

नई ई-कॉमर्स पॉलिसी के लागू होने के दूसरे दिन ही दोनों प्रमुख ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियों पर 4 लाख से अधिक प्रोडक्ट गायब हो गए थे। अमेजन पर इस फैसले की सबसे ज्यादा मार पड़ी है, जिससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्राहक सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ गुस्सा भी जाहिर कर रहे थे।

अमेजन पर सबसे बड़े वेंडर क्लाउडटेल इंडिया, जो कि भारत में उसका साझेदार भी है और अमेजन पैंट्री पर सामान पूरी तरह से गायब हो गए थे। कंपनी की वेबसाइट पर कई उत्पाद जैसे कि घर का राशन, बच्चों के डायपर, आईफोन आदि की बिक्री के लिए मौजूद नहीं थे। यह सामान ऐप पर भी नहीं मिल रहे थे। फ्लिपकार्ट पर भी यही हाल देखने को मिल रहा थे। 

नहीं हो सकेगी एक्सक्लूसिव बिक्री

अमेजन व फ्लिपकार्ट आदि पर अब किसी भी उत्पाद की एक्सक्लूसिव बिक्री नहीं हो सकेगी। खुदरा व्यापारियों का बिजनेस लगभग ठप होने की स्थिति आ गई थी। बिक्री ऑनलाइन बढ़ने और खुदरा बाजार का नुकसान होने की संभावना लगातार बढ़ रही थी।

कंपनियां लगाती थी सेल

दरअसल, कंपनियां बाजार में अच्छी कंपनियों के आने वाले प्रमुख उत्पाद की एक्सक्लूसिव सेल लगाती थीं। इससे एक तरफ उत्पाद निर्माता कंपनी का मुफ्त में प्रचार हो जाता था, तो वहीं ट्रांसपोर्टेशन और अन्य कीमत न होने से ऑन-लाइन कंपनी को उत्पाद का मूल्य कम पड़ता था।

इससे वे बहुत कम मार्जिन पर सामानों की बिक्री करती थीं। इससे उत्पाद निर्माता कंपनी और ऑनलाइन मार्केटिंग करने वाली कंपनी दोनों को अच्छा लाभ हो रहा था। इस वर्ग में खासकर इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचे जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed