16 से अधिक देशों में ठप हुआ ट्विटर, माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट पर लोग हुए परेशान
भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर कुछ देर के लिए ठप हो गई है। दुनियाभर के यूजर्स परेशान हैं। डेस्कटॉप और एप दोनों वर्जन ठप रहे। रात करीब सवा 8 बजे दुनिया के कई देशों में ट्विटर ठप हो गया। 'tweets aren’t loading right now' ऐसा मैसेज लिखकर आ रहा था। हालांकि इस संबंध में कंपनी की तरफ से किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। हालांकि करीब सवा 9 बजे ट्विटर दोबारा काम करने लगा।
इन देशों में आ रही है दिक्कत
जिन देशों में माइक्रोब्लॉगिंग साइट ठप हुई उनमें भारत, जापान, अमेरिका के कुछ हिस्से, ब्राजील, कनाडा, यूके और फ्रांस के अलावा 16 अन्य देश शामिल हैं। ट्विटर पर लोग कुछ भी नया पोस्ट नहीं कर पा रहे थे। दोबारा से ट्राई करें का मैसेज लिखकर आ रहा था। करीब डेढ़ महीने पहले भी ज्यादातर सोशल मीडिया वेबसाइट जैसे कि फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम ठप हुई थी।