फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   trai seeks opinion to ban on mobile postpaid paper bill

पेपर बिल खत्म करने के लिए ट्राई ने आम जनता से मांगे सुझाव, पर्यावरण का दिया हवाला

Sat, 17 Nov 2018 10:23 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Nov 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
trai seeks opinion to ban on mobile postpaid paper bill
trai

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने पोस्टपेड टेलीकॉम सेवाओं के लिए पेपर बिल (हार्ड कॉपी) को वैकल्पिक बनाने और इलेक्ट्रॉनिक बिल (ई-बिल) को डिफॉल्ट विकल्प बनाने के लिए सार्वजनिक राय मांगी है। ट्राई ने इस पर कंसल्टेशन पेपर जारी कर सभी पक्षों से राय लेने के लिए 10 दिसंबर तक का समय दिया है। फिलहाल 2008 के नियमों के मुताबिक, पेपर बिल लेना अनिवार्य है।

विज्ञापन


ट्राई ने कंसल्टेशन पेपर में स्पष्ट किया कि बिलों की छपाई में इस्तेमाल कागजों के लिए काफी मात्रा में पेड़ों की कटाई संबंधी पर्यावरणीय चिंताओं और स्मार्टफोन पर डेटा के इस्तेमाल में भारी वृद्धि के संदर्भ में बदल रहे मोबाइल उपयोग परिदृश्य को देखते हुए ऐसा करने का फैसला लिया गया है। स्मार्टफोन आने से बिल चेक करना आसान हुआ है। 
विज्ञापन


ट्राई ने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से उसे दूरसंचार टैरिफ आदेश के उस प्रावधान की समीक्षा का अनुरोध प्राप्त हुआ है, जिसमें पोस्टपेड उपभोक्ताओं को बिल की हार्ड कॉपी या मुद्रित कॉपी देने का प्रावधान है। साथ ही इस प्रावधान से मोबाइल बिल (एम बिल) या ई-बिल के साथ बिल की हार्ड कॉपी देने के डिफॉल्ट विकल्प को हटाने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राई ने कहा कि अपने कंसल्टेशन पेपर में पूछा है कि क्या वायर लाइन और मोबाइल सेवाओं के पोस्टपेड ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के पेपर बिल देने के मौजूदा प्रावधान को बदलने की जरूरत है? साथ ही पूछा कि क्या अब ई-बिल को डिफॉल्ट विकल्प बनाया जाना चाहिए?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed