फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   tata sky launches broadband service to counter jio gigafiber

जियो से टक्कर लेने के लिए टाटा स्काई ने कई शहरों में लांच की अपनी ब्रॉडबैंड सेवा

Tue, 21 Aug 2018 11:00 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
tata sky launches broadband service to counter jio gigafiber

रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा गीगाफाइबर के शुरू होने से पहले ही कई कंपनियों ने कमर कस ली है। डीटीएच सेक्टर में देश की नबंर एक कंपनी टाटा स्काई ने 12 शहरों में अपनी ब्रॉडबैंड सेवा को लांच कर दिया है। 

विज्ञापन


कंपनी का यह है ऑफर

टाटा स्काई ने जो ऑफर निकाला है उसमें वो 100 एमबीपीएस की स्पीड, मुफ्त वाई-फाई राउटर और इंस्टालेशन दे रही है। इंस्टालेशन के लिए लोगों को 1200 रुपये खर्च करने होंगे। एक महीने के प्लान 999 रुपये से शुरू होकर के 1800 रुपये तक हैं। वहीं कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए 1, 3, 5, 9 और 12 महीने की अवधि वाले प्लान भी लांच किए है, जिसमें ग्राहक एकमुश्त राशि देकर के सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। 
विज्ञापन


इन शहरों में शुरू हुई सेवा

कंपनी ने फिलहाल दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, पुणे, भोपाल, चेन्नई, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, अहमदाबाद और ठाणे में इस सेवा को शुरू किया है। 

यह हैं अन्य प्लान

999 के प्लान में 5 एमबीपीएस स्पीड, 1150 के प्लान में 30 एमबीपीएस स्पीड, 1800 के प्लान में 50 एमबीपीएस स्पीड और 2500 रुपये के मासिक प्लान में 100 एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। इनमें लोगों को अनलिमिटेड डाटा मिलेगा। हालांकि 60 जीबी और 125 जीबी के डाटा प्लान भी हैं, जिसके लिए कंपनी 999 रुपये और 1250 रुपये चार्ज कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो से होगी टक्कर

कंपनी सीधे जियो से टक्कर लेगी, जिसने देश भर में अपना रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। जियो 1 जीबीपीएस की स्पीड देगा और शुरुआत के तीन महीने कंपनी 100 जीबी डाटा और 100 एमबीपीएस की स्पीड देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed