फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   startup stayuncle helping unmarried couples to find a room

प्रेमी जोड़ों के लिए आई खास वेबसाइट, यहां बिता सकेंगे निजी पल

Wed, 13 Apr 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
startup stayuncle helping unmarried couples to find a room
अब प्रेमी जोड़ों को पार्क में नहीं भटकना पड़ेगा - फोटो : Reuters

दिल्ली और मुंबई के अविवाहित जोड़ों के लिए 26 साल के एक युवक संचित सेठी ने खास तरह की वेबसाइट बनाई है। इस वेबसाइट के जरिए ऐसे प्रेमी जोड़ों को दिल्ली और मुंबई में कमरे उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इस वेबसाइट का नाम है स्टेअंकल (stayuncle.com).

विज्ञापन


ऐसे प्रेमी जोड़े शहरों में कुछ निजी पल साथ बिताने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आ जाते हैं। होटल मालिक भी ऐसे जोड़ों को कमरे किराए पर देने से कतराते हैं, क्योंकि ऐसे मामलों में पुलिस और भारतीय संस्कृति के हवाला देने वाले कुछ संगठनों के हमलों का डर रहता है।
विज्ञापन


यही कारण है कि अक्सर ही पार्कों में, बीच पर और पब इत्यादि में ऐसे जोड़े निजी पल बिताते हुए दिख जाते हैं। इन जोड़ों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए ये बेवसाइट बनाई है, जिसके तहत उन्होंने दिल्ली और मुंबई के कई होटलों से टाई-अप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वेबसाइट का इस्तेमाल करके प्रेमी जोड़े 8-10 घंटों के लिए भी कमरा किराए पर ले सकते हैं, जहां पर किसी तरह के हमले होने या पुलिस का कोई डर नहीं होगा।

एक शर्त पर मिलेगी कमरा

startup stayuncle helping unmarried couples to find a room
द‌िल का नंबर जान‌िए - फोटो : love heart

किसी भी होटल में कमरा लेने के लिए सिर्फ एक शर्त होगी कि आपके पास सरकारी पहचान पत्र होना जरूरी है। संचित सेठी कहते हैं कि हम 50 के दशक में नहीं जी रहे हैं, ऐसे में हमारी कोशिश सिर्फ होटल मालिकों की विचारधारा बदलने की है।

अप्रैल 2015 में संचित सेठी ने डिजिटल मार्केटर ब्लेज एरिजानोव के साथ मिलकर यह वेबसाइट उन पर्यटकों के लिए बनाई थी जो बाहर से दिल्ली और मुंबई घूमने के लिए आते हैं। उन्हें रुकने के लिए 24 घंटे तक कमरा किराए पर लेना पड़ता था, क्योंकि होटल मालिक इससे कम में किराए पर कमरा नहीं देते थे।

पर्यटकों के लिए यह काफी महंगा था, जिसके चलते 8-10 घंटे तक भी कमरा किराए पर देने की सुविधा के लिए यह वेबसाइट शुरू की गई। संचित सेठी ने यह पाया कि वेबसाइट पर 99 प्रतिशत ऐसे लोग आ रहे थे, जो अविवाहित प्रेमी जोड़े थे और कुछ निजी पल साथ बिताना चाहते थे। यहीं से संचित को आइडिया आया और उन्होंने अब इस वेबसाइट को प्रेमी जोड़ों के लिए समर्पित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed