फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   snapdeal send stone instead of mobile

स्नैपडील ने फिर की धोखेबाजी, मोबाइल की जगह भेजे पत्थर

Mon, 09 Feb 2015 09:20 AM IST
Updated Mon, 09 Feb 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
snapdeal send stone instead of mobile

ऑनलाइन शॉपिंग का बढ़ता क्रेज लोगों को फायदा तो पहुंचा ही रहा है, लेकिन कई ऐसे लोग भी जो ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। हालांकि, ऑनलाइन मार्केट से सामान मंगवाने पर आए दिन ईंट-पत्थर मिल रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले अनुज माथुर भी ऐसे ही धोखे का शिकार हुए हैं। अनुज ने 30 जनवरी को स्नैपडील से माइक्रोमैक्स का Bold A065 मॉडल का मोबाइल ऑर्डर किया था, लेकिन बदले में मिला पत्थर।
विज्ञापन


अनुज को यह मोबाइल 6 फरवरी को स्नैपडील की तरफ से डिलिवर किया गया, जिसकी कीमत 3,710 रुपए थी। उन्होंने यह फोन रिसीव कर के पैसा डिलीवरी ब्वाय को दे दिया। जब उन्होंने अपना पैकेट खोल कर देखा तो वह चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ मिला मोबाइल का चार्जर

snapdeal send stone instead of mobile

उस बॉक्स में मोबाइल की जगह पत्थर पड़ा था। इसके अलावा उस बॉक्स में सिर्फ मोबाइल का चार्जर था और कुछ नहीं। आपको बता दें कि इससे पहले भी अनुज स्नैपडील से इसी मॉडल के दो अन्य मोबाइल मंगा चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अलग रंग का मोबाइल मंगाया था।

इससे पहले वह ऐसे धोखे का शिकार नहीं हुए थे, इसलिए उन्होंने डिलिवरी ब्वाय को पैसे देने से पहले बॉक्स को चेक नहीं किया था। इसकी शिकायत वह स्नैपडील को भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है और जांच का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed