फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Snapdeal launches snapdeal motors

अब स्नैपडील मोटर्स के जरिए वाहन बेचेगी स्नैपडील

Thu, 05 Nov 2015 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 05 Nov 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
Snapdeal launches snapdeal motors

ऑनलाइन रिटेल स्टोर स्नैपडील ने अपना एक्सक्लूसिव ऑटोमोबाइल प्लेटफार्म स्नैपडील मोटर्स शुरू किया है। कंपनी ने इसके जरिए ग्राहकों को गाड़ियों की ऑनलाइन बुकिंग और वाहन खरीद के लिए 2 दिन में लोन की मंजूरी की सुविधा प्रदान करने की बात कही है।

विज्ञापन


इसके साथ ही यहां गाड़ियों के टेस्ट ड्राइव की ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। कंपनी ने बताया कि स्नैपडील मोटर्स प्लेटफार्म पर लांचिंग के साथ ही हीरो मोटोकॉर्प और पियाजिओ के वाहन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा जल्द ही महिंद्रा, सुजुकी मोटरसाइकिल्स और डटसन की गाड़ियां भी जल्द ही इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई जाएंगी। गाड़ियों की खरीद के लिए कंपनी अपने ग्राहकों को ईजी फाइनेंसिंग के विकल्प और कागजी प्रक्रिया (डाक्यूमेंटेशन) को पूरा करने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में बेंची तीन लाख बाइक

Snapdeal launches snapdeal motors

प्लेटफार्म पर लांचिंग के मौके पर स्नैपडील के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, पार्टनरशिप्स एंड स्ट्रेटजिक इनिशिएटिव्स टोनी नवीन ने कहा कि स्नैपडील देश में ऑटोमोटिव कैटेगरी के लिए ऑनलाइन मार्केट प्लेस शुरू करने वाली पहली कंपनी है।

हमने पिछले एक साल में इसके जरिए तीन लाख बाइकों की बिक्री के साथ काफी अच्छी वृद्धि दर हासिल की है। अपनी नई पहल के जरिए हम अब इसे एक कदम और आगे बढ़ा रहे हैं।

हमें उम्मीद है कि अगले दो वर्षों में हम दो अरब डॉलर की बिक्री का स्तर हासिल कर लेंगे। कंपनी के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर आनंद चंद्रशेखरन ने कहा कि ग्राहकों को वाहनों की ऑनलाइन खरीद का शानदार अनुभव दिलाने के लिए काफी उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

इसमें मनचाही गाड़ी चुनना ग्राहकों के लिए काफी आसान होगा। स्नैपडील मोटर्स प्लेटफार्म का इस्तेमाल ग्राहक वेब, मोबाइल और ऐप के जरिए कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed