फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   reliance industries to venture in ecommerce sector, will give tough fight to amazon, flipkart

ई-कॉमर्स में प्रवेश करने जा रहा है रिलायंस, अमेजॉन-फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी कंपनियों को देगा टक्कर

Thu, 05 Jul 2018 04:20 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
reliance industries to venture in ecommerce sector, will give tough fight to amazon, flipkart
- फोटो : reliance retail

रिलायंस इंडस्ट्रीज अब एक और बड़ा धमाका करने जा रही है। रिटेल सेक्टर में अपने स्टोर्स के जरिए मार्केट में पहले से मौजूद कंपनी अब ई-कॉमर्स सेक्टर में भी अपनी मौजूदगी बड़े स्तर पर दर्ज कराने जा रही है। 

विज्ञापन


एजीएम में किया ऐलान
कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वार्षिक आम सभा (एजीएम) में इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि अब वो ई-कॉमर्स सेक्टर में भी प्रवेश करने जा रहे हैं। रिलायंस रिटेल भारत की सबसे ज्यादा मुनाफे वाली रिटेल कंपनी है। पिछले साल 35 करोड़ से ज्यादा ग्राहक रिलायंस रिटेल स्टोर्स पहुंचे। रिटेल कारोबार से पिछले साल 69,000 करोड़ का कारोबार हुआ। कंपनी ने 4,000 से ज्यादा नए स्टोर भी खोले। 
विज्ञापन


ऐसे मिलेगा फायदा
मुकेश अंबानी ने कहा कि हम हाइब्रिड, ऑनलाइन-टू-ऑफलाइन नए कॉमर्स प्लेटफॉर्म क्रियेशन में अपनी ग्रोथ देखते हैं। जिसमें रिलायंस रिटेल के 35 करोड़ ग्राहक, 21.5 करोड़ जियो ग्राहक, 5 करोड़ जियोगीगा के ग्राहक और 3 करोड़ छोटे व्यापारी और दुकानदार शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेजॉन, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को देगी टक्कर

reliance industries to venture in ecommerce sector, will give tough fight to amazon, flipkart

रिलायंस के ई-कॉमर्स मार्केट में उतरने के बाद अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा, स्नैपडील और शॉपक्लूस जैसी पहले से जमी-जमाई कंपनियों को भी झटका लगने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि रिलायंस अलग मॉडल से इस सेक्टर में प्रवेश करेगी, जिससे इन स्थापित कंपनियों को झटका लगने की उम्मीद है।

ऑनलाइन से ऑफलाइन मॉडल पर काम करने के कारण इसका फायदा रिलायंस के साथ-साथ छोटे दुकानदारों को भी होगा, क्योंकि वो ऑर्डर मिलने के बाद इन्हीं लोगों के जरिए सामान की डिलीवरी करेगी। हालांकि अभी इसका आकलन करना मुश्किल है कि रिलायंस के इस कदम से ई-कॉमर्स सेक्टर में कितना बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 

इस कंपनी में किया निवेश
रिलायंस ब्रांड ने कीमती कपड़ों की कंपनी फ्यूचर101 डिजाइन में 9.50 करोड़ रुपये का निवेश कर 12.5 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल कर ली है। बीएसई नियामक में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस ब्रांड ने 9.50 करोड़ रुपये में फ्यूचर101 डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड में 12.5 फीसदी इक्विटी शेयर खरीद लिए हैं।

कंपनी ने यह भी कहा कि अल्पसंख्यक शेयर अधिग्रहण रणनीतिक निवेश के रूप में किया गया है। फ्यूचर101 भारत में कीमती कपड़ों का उत्पादन, वितरण व बिक्री करती है। कंपनी ने कहा कि फ्यूचर101 भी रिलायंस ब्रांड की तरह कपड़ा उद्योग मे ही है। हम इस निवेश से क्षेत्र में वृद्धि व मूल्य सृजन की उम्मीद कर रहे हैं। फ्यूचर101 का वर्ष 2017-18 में 22.18 करोड़ का वार्षिक कारोबार दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed