फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   raid on snapdeal for selling prescription drugs

स्नैपडील बेच रही थी शक्तिवर्धक दवाएं, पड़ा छापा

Sat, 18 Apr 2015 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Apr 2015 03:39 PM IST
विज्ञापन
raid on snapdeal for selling prescription drugs

गुरुवार को महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने ई-कॉमर्स के दिग्गज स्नैपडील के कॉर्पोरेट ऑफिस पर छापा मारा है। स्नैपडील पर आरोप था कि वह ऐसी दवाएं ऑनलाइन बेच रही है जो बिना प्रिसक्रिप्शन के नहीं बेची जा सकती हैं।

विज्ञापन


एफडीए कमिश्नर हर्षदीप कांबले ने बताया कि जैसे ही उन्हें ये जानकारी मिली तो उन्होंने स्नैपडील के ऑफिस पर रेड मार दी। उन्हें सूचना मिली थी कि स्नैपडील एसकोरिल कफ सीरप और विगोरा जैसी दवाएं बिना प्रिसक्रिप्शन के बेच रही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि विगोरा सेक्स समस्याओं से संबंधित दवा है, जिसे सिर्फ रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की निगरानी में और रजिस्टर्ड मेडिकल स्टोर से ही बेचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, इन दवाओं को खरीदने के लिए किसी रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर से प्रिसक्रिप्शन लेना जरूरी है। इन दवाओं को यूं ही साधारण दवाओं की तरह बेचना गैर कानूनी है।

अन्य पोर्टल पर भी नजर

raid on snapdeal for selling prescription drugs

कांबले ने स्नैपडील के गोरेगांव स्थित ऑफिस पर छापा मारा, लेकिन वहां से कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वह स्नैपडील के भिवंडी स्थित गोडाउन की भी तलाशी ले रहे हैं। साथ ही, फ्लिपकार्ट और अमेजन जैसी अन्य ई-कॉमर्स पोर्टल पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

जब इसके बारे में स्नैपडील से बात की गई तो उन्होंने इसका सारा दोष सेलर्स के मत्थे मढ़ दिया। स्नैपडील ने कहा कि उन्होंने इन सभी दवाओं को वेबसाइट से हटा दिया है।

स्नैपडील डॉट कॉम एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां पर रिटेलर, डिस्ट्रिब्यूटर, छोटे, मध्यम और बड़े उद्योपति अपने प्रोडक्ट बेचते हैं। इनमें से कई सेलर तो अपने प्रोडक्ट ऑफलाइन भी बेचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed