फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   pepsico former ceo indira nooyi joins amazon board of directors

अमेजन के बोर्ड में शामिल हुईं पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई

Tue, 26 Feb 2019 12:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 26 Feb 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
pepsico former ceo indira nooyi joins amazon board of directors

पेप्सीको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के बोर्ड में शामिल हो गई हैं। नूई ने पिछले साल अक्तूबर में पेप्सीको से इस्तीफा दिया था। अमेजन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल होने वाली नूई दूसरी महिला हैं। इससे पहले स्टारबक्स की पूर्व एग्जिक्यूटिव रोसालिंड ब्रीवर शामिल हुई थीं।  अमेजन ने इन दोनों महिलाओं के कंपनी के बोर्ड में शामिल होने पर खुशी जताई है। 

विज्ञापन


ऑडिट कमेटी का हिस्सा होंगी नूई

नूई अमेजन की ऑडिट कमेटी का हिस्सा होंगी। नूई अक्तूबर 2006 से लेकर के अक्तूबर 2018 तक पेप्सीको की सीईओ रहीं। इसके अलावा वो मई 2007 से लेकर के फरवरी 2019 तक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की चेयरमैन भी रहीं। नूई 2001 में कंपनी की सीएफओ भी रही थीं। 1994 में पेप्सीको से वो जुड़ी थीं। चेन्नई में जन्मी नूई पेप्सीको की सीईओ और चेयरमैन हैं। पिछले 11 सालों से वह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कंपनी के सबसे वरिष्ठ पद पर नियुक्त हैं।

विज्ञापन

पेप्सीको से पहले रात में की थी रिसेप्शन पर ड्यूटी

नूई की शुरुआती शिक्षा भारत में ही हुई है। चेन्नई से स्नातक करने के बाद उन्होंने आईआईएम कलकत्ता से एमबीए किया। भारत में कुछ वक्त काम करने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं। लेकिन अमेरिका में जिंदगी आसान नहीं थी। पढ़ाई के खर्च को चलाने के लिए वह रातभर रिसेप्शनिस्ट का काम करती थीं और सुबह उठ कर कॉलेज जाती थीं। येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से मास्टर्स की डिग्री लेने के लिए वह प्लेसमेंट में बैठीं तो रिजेक्ट कर दी गईं। वजह थी उनके कपड़े जो उन्होंने रातभर जाग कर कमाए पैसों से खरीदे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने पहनावे की वजह से रिजेक्ट होना उन्हें काफी खला। आगे उन्होंने इसका ध्यान रखा और अगले ही इंटरव्यू में सलेक्ट हों गईं। अमेरिका में उन्होंने बॉस्टन कंसल्टेंसी ग्रुप के साथ अपने करियर की शुरुआत की। नूई अपने सहकर्मियों से ज्यादा मेहनत करती थीं। उन्हें लगता था कि महिला होने के नाते उन्हें पुरुषों से अधिक मेहनत करनी होगी तभी वह आगे बढ़ पाएंगी। उनका अमेरिकी ना होना भी उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता था।


दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं में शुमार होने के साथ नूई बिजनेस की दुनिया की भी रानी हैं। पेप्सीको को दुनिया की दिग्गज कंपनी बनाने में उनका काफी योगदान रहा है। नूई फोर्ब्स मैगजीन की 'दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाएं' की सूची में 2008 से लेकर 2014 तक लगातार शामिल रही हैं। फार्च्यून मैगजीन ने नूई को 2006 से लेकर 2010 तक अपनी 'सबसे शक्तिशाली बिजनेस वुमेन' की सलाना रैंकिंग में पहले नंबर पर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed