फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   paytm becomes famous in japan, pm uses it purchase products

वीडियोः जापान में भी लोकप्रिय हुआ Paytm, पीएम भी करते हैं इस्तेमाल

Tue, 05 Feb 2019 05:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 05 Feb 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
paytm becomes famous in japan, pm uses it purchase products

भारत की तरह जापान में भी पेटीएम की लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई है। कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए वहां के पीएम शिंजो अबे भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। जापान में कुछ महीने पहले ही पेटीएम ने अपनी सेवा को शुरू किया था। 

विज्ञापन


विज्ञापन

नाम है PayPay

जापान में पेटीएम को पेपे (PayPay) के नाम से शुरू किया गया है। वहां पर यह सेवा इतनी लोकप्रिय हो गई कि जापान की सरकार भी इसके प्रयोग को बढ़ावा देने लगी है। खुद प्रधानमंत्री शिंजो अबे इस सेवा का प्रयोग करने लगे हैं। हाल ही उनके द्वारा एक दुकान से बुके खरीदने पर क्यूआर कोड की मदद से भुगतान किया। इस बात की जानकारी खुद पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर ने ट्वीट करके दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन





पेटीएम के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर आदित्य महात्रे ने कहा, 'ऐसा रोज-रोज नहीं होता है कि आप किसी प्रधानमंत्री को अपना प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हुए देखें। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने  @PayPayOfficial का इस्तेमाल किया।' उन्होंने कहा कि जापान तेजी से कैशलेस फ्यूचर की और बढ़ रहा है। खुशी की बात है कि पेटीएम और पेटीएम कनाडा की इसमें महत्वपू्र्ण भूमिका है। 

paytm becomes famous in japan, pm uses it purchase products

भारत में नोटबंदी के बाद से लोकप्रिय

8 नवंबर 2016 को भारत में की गई नोटबंदी के बाद से पेटीएम की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। देश में स्मार्टफोन रखने वाले ज्यादातर लोग पेटीएम का ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके रखते हैं। छोटे से छोटा दुकानदार भी इससे भुगतान लेना आसान समझता है। पेटीएम का मुख्यालय दिल्ली से सटे नोएडा में है। छोटे से छोटे शहर, गांव व कस्बों में भी इसका प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। 

 जापान में सॉफ्टबैंक के साथ साझेदारी

पेटीएम ने जापान में सॉफ्टबैंक और याहू के साथ मिलकर पेपे कॉरपोरेशन की स्थापना की है। इसका मकसद यह है कि वो इस देश में भी कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा दे सके। जापान में इससे पहले ज्यादातर भुगतान नकद में ही होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed