वीडियोः जापान में भी लोकप्रिय हुआ Paytm, पीएम भी करते हैं इस्तेमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की तरह जापान में भी पेटीएम की लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई है। कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए वहां के पीएम शिंजो अबे भी इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। जापान में कुछ महीने पहले ही पेटीएम ने अपनी सेवा को शुरू किया था।
नाम है PayPay
जापान में पेटीएम को पेपे (PayPay) के नाम से शुरू किया गया है। वहां पर यह सेवा इतनी लोकप्रिय हो गई कि जापान की सरकार भी इसके प्रयोग को बढ़ावा देने लगी है। खुद प्रधानमंत्री शिंजो अबे इस सेवा का प्रयोग करने लगे हैं। हाल ही उनके द्वारा एक दुकान से बुके खरीदने पर क्यूआर कोड की मदद से भुगतान किया। इस बात की जानकारी खुद पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर ने ट्वीट करके दी है।
Japan prime minister @AbeShinzo using Indian tech. Paying at a shop in Tokyo using Paytm QR technology. 😇https://t.co/uoBVfGJJv5 https://t.co/jqxvnFj5jc
— Vijay Shekhar (@vijayshekhar) February 5, 2019
पेटीएम के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर आदित्य महात्रे ने कहा, 'ऐसा रोज-रोज नहीं होता है कि आप किसी प्रधानमंत्री को अपना प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हुए देखें। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे ने @PayPayOfficial का इस्तेमाल किया।' उन्होंने कहा कि जापान तेजी से कैशलेस फ्यूचर की और बढ़ रहा है। खुशी की बात है कि पेटीएम और पेटीएम कनाडा की इसमें महत्वपू्र्ण भूमिका है।
भारत में नोटबंदी के बाद से लोकप्रिय
8 नवंबर 2016 को भारत में की गई नोटबंदी के बाद से पेटीएम की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। देश में स्मार्टफोन रखने वाले ज्यादातर लोग पेटीएम का ऐप अपने मोबाइल में डाउनलोड करके रखते हैं। छोटे से छोटा दुकानदार भी इससे भुगतान लेना आसान समझता है। पेटीएम का मुख्यालय दिल्ली से सटे नोएडा में है। छोटे से छोटे शहर, गांव व कस्बों में भी इसका प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है।
जापान में सॉफ्टबैंक के साथ साझेदारी
पेटीएम ने जापान में सॉफ्टबैंक और याहू के साथ मिलकर पेपे कॉरपोरेशन की स्थापना की है। इसका मकसद यह है कि वो इस देश में भी कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा दे सके। जापान में इससे पहले ज्यादातर भुगतान नकद में ही होता है।