{"_id":"5b2a0dc04f1c1b6d4d8b7821","slug":"online-shopping-to-become-costlier-by-maharashtra-government-new-rule","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग करना हो जाएगा महंगा, महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से पड़ेगा असर","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
ऑनलाइन शॉपिंग करना हो जाएगा महंगा, महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले से पड़ेगा असर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करके सामान मंगाते हैं तो फिर इसके लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। इसकी वजह है महाराष्ट्र सरकार का एक फैसला, जिसकी कीमत कंपनियां ग्राहकों से वसूलेंगी। इससे कंपनियों की लागत में 75 फीसदी का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार ने मार्च में लिया था फैसला
23 मार्च को महाराष्ट्र सरकार ने फैसला लेकर पूरे प्रदेश में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया था। इसके चलते अब ई-कॉमर्स कंपनियों को भी सामान भेजने के लिए गत्ते का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इस नियम का असर केवल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
70 फीसदी महंगा है इस्तेमाल करना
गत्ते के इस्तेमाल से पैकिंग में 70 फीसदी ज्यादा खर्चा कंपनियों को करना पड़ रहा है। एक गत्ते के लिए कंपनियों को 8 से 13 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि कंपनियां प्लास्टिक के बजाए अन्य तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए अभी भी सोच रही हैं, लेकिन उन्हें इसका कोई विकल्प नहीं मिला है।
विज्ञापन
सामान भेजने के लिए होता है प्लास्टिक का इस्तेमाल
ज्यादातर कंपनियां ई-कॉमर्स सामान की डिलीवरी करने के लिए प्लास्टिक पैंकिंग मैटेरियल का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि प्रदूषण के चलते राज्य सरकार के बैन का असर अब जाकर के इन कंपनियों पर दिखने लगा है।