स्नैपडील पर सिर्फ 30 हजार में बुक होगा घर
भारत में बढ़ते ई कॉमर्स कारोबार के बीच रीयल्टी कंपनी डीएलएफ ने अपने अपार्टमेंट ऑनलाइन बेचने के लिए स्नैपडील के साथ करार किया है।
डीएलएफ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आने वाले संभावित ग्राहकों को 1 फीसदी छूट की पेशकश भी कर रही है। डीएलएफ स्नैपडील पर देश भर में चल रहे 8 हाउसिंग प्रोजेक्ट में लगभग 50 फ्लैट की पेशकश करेगी।
इन फ्लैटों की कीमत 34 लाख रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच होगी। ग्राहक स्नैपडील पर मात्र 30,000 रुपये बुकिंग एमाउंट के साथ फ्लैट खरीद सकेंगे। डीएलएफ की यह पेशकश इस सप्ताह शुरू होने की उम्मीद है।
इन शहरों में होंगे फ्लैट
इस स्कीम के एक महीने तक चलने की उम्मीद की जा रही है, जिसके तहत लखनऊ, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, चेन्नई और कोच्चि में छूट के साथ फ्लैट बेचे जाएंगे।
आपको बता दें कि इससे पहले भी स्नैपडील टाटा वैल्यू होम्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज और कोल्टे पाटिल डिवेलपर्स के साथ ऐसी ही डील कर चुका है।
ऑलनाइन प्लेटफॉर्म को मिले रिस्पॉन्स को लेकर स्नैपडील काफी उत्साहित है। डीएलएफ इस करार के जरिए भारत के साथ-साथ एनआरआई बाजार में भी अपनी पकड़ बनाना चाहता है।