{"_id":"5adecc814f1c1b9e098b63cc","slug":"one-third-goods-on-ecommerce-websites-are-fake-snapdeal-tops-the-chart","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक तिहाई सामान मिलता है नकली, टॉप पर है स्नैपडील","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
ई-कॉमर्स वेबसाइट पर एक तिहाई सामान मिलता है नकली, टॉप पर है स्नैपडील
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदारी करने वाले एक-तिहाई ग्राहकों को नकली सामान मिलता है। दो अलग-अलग सर्वे में यह बात सामने आई है। इन दोनों सर्वे के मुताबिक स्नैपडील के ग्राहकों को सबसे ज्यादा नकली सामान मिला है। वहीं फ्लिपकार्ट के ग्राहक इस मामले में काफी हद तक लकी रहे हैं।
विज्ञापन
तीन में से एक ग्राहक होता है धोखाधड़ी का शिकार
लोकलसर्किल के द्वारा कराए गए सर्वे के अनुसार 6923 लोगों में से 38 फीसदी ग्राहकों ने कहा कि पिछले एक साल में उन्हें ई-कॉमर्स वेबसाइट से नकली सामान प्राप्त हुआ है। 12 फीसदी नकली सामान के साथ स्नैपडील पहले स्थान पर, 11 फीसदी के साथ अमेजॉन दूसरे पर और 6 फीसदी नकली सामान पाने वालों मे फ्लिपकार्ट के ग्राहक हैं। वही वेलोसिटी एमआर के सर्वे में कहा गया है कि तीन में से एक ग्राहक पिछले 6 महीने में धोखाधड़ी से शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
ई-कॉर्मस कंपनियों के लिए जल्द बनेंगे नियम
वहीं केंद्र सरकार भी ई-कॉर्मस कंपनियों से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए जल्द नियम बनाने जा रही है। उपभोक्ता मंत्रालय ने ग्राहकों से मिल रही शिकायतों के आधार पर इन नियमों को बना रहा है। इससे धोखाधड़ी करने वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट पर सख्त सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन
नकली सामान पर यह वस्तुएं हैं टॉप पर
इन वेबसाट्स पर ऑर्डर करने के बाद सबसे ज्यादा परफ्यूम, इत्र, जूते, खेल का सामान, कपड़े और बैग नकली मिलते हैं। कई नामी कंपनियां भी फ्लिपकार्ट और शॉपक्लूस को कोर्ट में भी घसीट चुकी हैं। 2017 में नामी कंपनियों को 3.4 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था।