फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   now get atta, pulses and rice for one rupee only through flipkart supermart store

मात्र 1 रुपये में मिल रहा है एक किलो आटा, चीनी, दाल व चावल, इस ई-कॉमर्स कंपनी ने शुरू किया ऑफर

Tue, 21 Aug 2018 03:31 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 21 Aug 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
now get atta, pulses and rice for one rupee only through flipkart supermart store
अगर आप ई-कॉमर्स कंपनियों से सामान खरीदते हैं तो फिर आप काफी कम कीमत पर सामान खरीद सकते हैं। मोबाइल व टीवी के बाद अब कई कंपनियां ग्रोसरी भी बेचने लगी हैं, जहां पर काफी कम कीमत पर सामान मिल रहा है। अमेजन, बिग बास्केट और ग्रोफर्स के अलावा देश की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने भी इस सेक्टर में प्रवेश कर लिया है। 
विज्ञापन


फ्लिपकार्ट ने लांच किया सुपरमार्ट

फ्लिपकार्ट ने अपना ग्रोसरी स्टोर सुपरमार्ट के नाम से लांच कर दिया है। फिलहाल यह स्टोर बंगलूरू और हैदराबाद में शुरू हो चुका है। कंपनी कुछ दिनों में इसे दिल्ली एनसीआर, मुंबई और कोलकाता में भी शुरू करने जा रही है। 
विज्ञापन


1 रुपये में मिल रहा है दाल-चावल

फ्लिपकार्ट ने अपने इस स्टोर की शुरुआत में एक ऑफर निकाला है, जिसमें 1 रुपये की मामूली कीमत पर एक किलो दाल, चावल, चीनी, रिफाइंड ऑयल और आटा मिल रहा है। Today's Steal Deals के तहत रोजाना ग्राहकों को तीन आइटम मात्र एक रुपये में मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करनी होगी यह शर्त पूरी

हालांकि ग्राहकों को इस डील के लिए एक शर्त पूरी करनी होगी। इस शर्त के अनुसार, लोगों को कम से कम 600 रुपये की शॉपिंग करनी होगी। रोजाना डील में आइटम अलग-अलग होंगे, जिससे ग्राहकों को एक ही सामान नहीं मिलेगा। 


बिग बास्केट ने भी शुरू किया इस तरह का ऑफर

एक अन्य ग्रोसरी कंपनी बिग बास्केट भी लोगों को एक रुपये में खरीदारी करने का ऑफर दे रही है। हालांकि इसके लिए लोगों को कम से कम 2 हजार रुपये की शॉपिंग वेबसाइट या फिर एप से करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed