घर बैठे आसानी से करें अपने मोबाइल को आधार से लिंक, ये है तरीका
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अपने मोबाइल को आधार से लिंक करने के लिए आपके पास 6 फरवरी तक का समय है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मोबाइल कंपनियों को अपनी वेबसाइट या फिर आईवीआर के जरिए घर बैठे ग्राहकों को उनका आधार नंबर लिंक कराने की सुविधा 1 दिसंबर से देनी होगी।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अपने मोबाइल को आधार से लिंक करने के लिए आपके पास 6 फरवरी तक का समय है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मोबाइल कंपनियों को अपनी वेबसाइट या फिर आईवीआर के जरिए घर बैठे ग्राहकों को उनका आधार नंबर लिंक कराने की सुविधा 1 दिसंबर से देनी होगी।
इसके लिए ज्यादातर कंपनियों ने अपने ग्राहकों को मोबाइल नंबर आधार से लिंक करने के लिए सुविधा देने का ऐलान भी कर दिया है। आपके पास एक सिम हो या फिर इससे ज्यादा इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप अपने सभी नंबरों को आधार से आसानी से वैरिफाई करा सकते हैं। वैरिफाई होने के बाद आपका फोन कतई बंद नहीं होगा।
आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी
आपको अपना मोबाइल सिम आधार कार्ड से लिंक करवाना होगा, वर्ना आपके एक या दोनों सिम ब्लॉक कर दिए जाएंगे। अगर आपके पास एक ही सिम है और उसको आधार कार्ड से लिंक करवा रखा है तो उसके लिए केवल आपको अपने सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर या फिर आईवीआर के जरिए वैरिफाई करवाना होगा।
फरवरी 2017 में भी दिया था आदेश
यह कदम धोखाधड़ी के साथ मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने को रोकने के लिए बनाया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2017 में एनजीओ लोकनीति फाउंडेशन द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया था। फाउंडेशन की मांग थी कि सभी मोबाइल नंबरों का उनकी पहचान और पते के साथ सत्यापन होना चाहिए।
इसके लिए नंबर को आधार कार्ड से लिंक किया जा सकता है। इस कदम से गलत जानकारी देकर मोबाइल कनेक्शन हासिल करने पर रोक लगेगी। इस पर सरकार ने यह आश्वासन दिया कि ग्राहकों की बायोमीट्रिक जानकारी को मोबाइल ऑपरेटर्स जमा नहीं करेंगे और न ही उनकी पहुंच ग्राहकों के अन्य निजी डाटा तक होगी।
आधार पर लिंक नंबर को ऐसे करें अपडेट
पुराना मोबाइल नंबर को नए से ऐसे करें अपडेट
- इसके लिए सबसे पहले यूआईएडीएआई की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर जाकर के आधार अपडेट के टैब पर क्लिक करना होगा। - इसके बाद आपको आधार के सेल्फ सर्विस पोर्टल पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा।
- इसके बाद आपको अपना आधार नंबर देना है और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी मंगाना है।
- ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा।
- इसके बाद आपको मोबाइल नंबर अपडेट फील्ड में जाकर के नया मोबाइल नंबर देना होगा।
- आपका नया नंबर आधार पर रजिस्टर होकर के वैरिफाई हो जाएगा।
सिम को ऐसे करें वैरिफाई
- अगर आपके पास दो अलग-अलग सिम हैं या फिर एक सिम है तो फिर आपको सबसे पहले संबंधित कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां पर जाकर के अपना मोबाइल नंबर सबमिट करना होगा।
- नंबर सबमिट करने के बाद आपको मोबाइल कंपनी की तरफ से ओटीपी भेजा जाएगा। इस ओटीपी को भी सबमिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट पर एक कनसेंट मैसेज आएगा, जिसके बाद आपको अपना आधार नंबर डालना है। आधार नंबर देने के बाद कंपनी यूआईएडीएआई को ओटीपी भेजने के लिए गुजारिश करेगा।
- यूआईएडीएआई फिर उस आधार नंबर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी को भेजेगा।
- इसके बाद मोबाइल उपभोक्ताओं को उनकी ई-केवाईसी डिटेल दिखाई जाएगीं और ओटीपी को सबमिट करने के लिए कहा जाएगा।
- ओटीपी को सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर मैसेज आ जाएगा कि आपका मोबाइल नंबर आधार से वैरिफाई कर लिया गया है। इस तरह से आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा।
- ये प्रक्रिया प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों तरह के कनेक्शन धारकों को अपनानी होगी।