फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   no big discount consumers will get on products purchased on ecommerce platform

ऑनलाइन खरीदारी पर नहीं मिलेगा बड़ा डिस्काउंट, नए कानून के बाद धोखाधड़ी से बच सकेंगे उपभोक्ता

Tue, 31 Jul 2018 01:42 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 31 Jul 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
no big discount consumers will get on products purchased on ecommerce platform
demo pic

केंद्र सरकार जल्द ही ई-कॉमर्स कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए एक नया कानून बनाने जा रही है। वर्षों से लंबित उपभोक्ता संरक्षण विधेयक में नए प्रावधानों को जोड़ा जा रहा है, जिससे कंपनियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं पर भी नकेल कसी जाएगी। इसके साथ ही बड़ा डिस्काउंट पाने की चाहत वालों को भी झटका लगेगा। 

विज्ञापन


ऐसे लगेगा आपको झटका

अगर आप ई-कॉमर्स कंपनियों से बड़ा डिस्काउंट पाने की चाहत में सामान खरीदते हैं, तो फिर इस विधेयक के पास हो जाने के बाद ऐसा नहीं कर सकेंगी। देश भर में ई-कॉर्मस कंपनियां इसलिए ही प्रसिद्ध हुई हैं, क्योंकि इन पर एमआरपी से बेहद कम रेट पर सामान मिल जाता है।
विज्ञापन


इस वजह से लोग अब ज्यादा से ज्यादा सामान इन वेबसाइट्स से खरीदते हैं। इन कंपनियों की वजह से खुदरा दुकानदारी पर भी काफी असर पड़ा है, क्योंकि दुकानों पर बिक्री काफी कम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों पर भी लगेगी लगाम

ड्राफ्ट पॉलिसी के अनुसार अब रेस्टोरेंट से खाना डिलीवर करने वाली वेबसाइट्स स्वीगी और जोमाटो, सर्विस प्रोवाइडर अर्बन क्लैप व पेटीएम और पॉलिसी बाजार को भी इस कानून के तहत लाया जाएगा, जिससे इन पर भी लगाम लगेगी।

गलत डिलीवरी पर रोक

no big discount consumers will get on products purchased on ecommerce platform

डिलीवरी में देरी, गलत माल भेजना, वापसी में होने वाली दिक्कत और उत्पाद बदलने में आनाकानी जैसे पहलुओं को अब शामिल किया जाएगा और ई-कॉमर्स कंपनियों को उत्पाद के लिए जिम्मेदार बनाया जाएगा।

फर्जी रेटिंग पर भी लगेगी रोक

इसके अलावा अब इन कंपनियों की वेबसाइट पर उत्पाद की फर्जी रेटिंग दी जाती है, जिससे लोग इस पर विश्वास करके सामान खरीद लेते हैं। लेकिन जब उत्पाद घर पर आता है, तो उसकी वो गुणवत्ता नहीं होती है, जो की वेबसाइट पर दर्शायी गई होती है। इस तरह की रेटिंग पर भी रोक लगेगी, जिससे उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी का शिकार न होना पड़े। वहीं कंपनियों के साथ ही विक्रेता को जुर्माना भी देना पड़ेगा। 

मेक इन इंडिया पर जोर

ड्राफ्ट पॉलिसी में पूरी तरह से मेक इन इंडिया पर जोर है। इससे कंपनियां विदेशी सामान नहीं बेच सकेंगी। इनको पूरी तरह से भारत में बने उत्पादों को बेचना होगा। इससे देश में कार्यरत ई-कॉमर्स कंपनियों पर विदेशी सामान मिलना मुश्किल हो जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed