फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   more then 46 thousand crore rupees brown money in country

देश में 46,200 करोड़ रुपये की ब्राउन मनी, जानें क्या है ये

Thu, 19 Feb 2015 12:51 PM IST
Updated Thu, 19 Feb 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
more then 46 thousand crore rupees brown money in country

इस्तेमाल किये हुए (सेकेंड हैंड) सामान ऑनलाइन बेचने की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी ओएलएक्स का कहना है कि भारतीयों के घरों में 46,200 करोड़ रुपये की वस्तुएं यूं ही पड़ी हैं और धूल खा रही हैं। यह भी आंकड़ा सिर्फ शहरी इलाके का है। कंपनी ने इस तरह के सामान को ब्राउन मनी नाम दिया है।

विज्ञापन


ओएलएक्स इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमरजीत बत्रा ने ओएलएक्स क्रस्ट सर्वेक्षण को यहां बुधवार को जारी करते हुए बताया कि शहरी भारत में पुरानी या इस्तेमाल की हुई वस्तुओं के बाजार का आकार करीब 46,200 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है।

विज्ञापन

पिछले साल था 22 हजार करोड़ रुपए का अनुमान

more then 46 thousand crore rupees brown money in country

क्रस्ट भारत का पहला समग्र अनुसंधान है, जो भारत में पुरानी वस्तुओं के बाजार के आकार का अनुमान लगाता है और पुरानी वस्तुओं को लेकर लोगों के नजरिए का भी आकलन करता है। पिछले साल क्रस्ट ने अनुमान लगाया था कि पुरानी वस्तुओं के बाजार का आकार करीब 22,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

बत्रा का कहना है कि घरों में बेकार पड़ी वस्तुएं ब्राउन मनी है जो कि यूं ही धूल खा रही हैं। इसे यदि बेच दिया जाए तो जहां पुराने मालिक को कुछ पैसे मिलते हैं, वहीं उस बेकार वस्तु का उपयोग होता है। इससे अर्थव्यवस्था को भी मदद मिलती है।
उनके मुताबिक 46,200 करोड़ रुपये की रकम कोई छोटी रकम नहीं है।

125 बार भेजा जा सकता है मंगलयान

more then 46 thousand crore rupees brown money in country

इस रकम से से मंगल अभियान पर मंगलयान को 125 से भी ज्यादा बाद भेजा जा सकता है, भारतीय खाद्य निगम के पूरे बकाये को चुकाया जा सकता है। यह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण गारंटी योजना (मनरेगा) के लिए आवंटित रकम से भी डेढ़ गुना है।

बत्रा के मुताबिक एक ब्रांड के तौर पर ओएलएक्स राष्ट्रीय, पर्यावरण और लोगों को जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने को इच्छुक है। ओएलएक्स लोगों को एक ऐसा प्लेटफार्म मुहैया कराते हैं, जहां वे पुराने सामान को बेच और खरीद सकें। कंपनी उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में मदद कर उनके जीवन को छूते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed