फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   mobile wallet inter portability to start soon, will give customer benefit

एक ही मोबाइल वॉलेट से कर सकेंगे भुगतान, सरकार जल्द शुरू करेगी सेवा

Fri, 07 Sep 2018 05:55 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
mobile wallet inter portability to start soon, will give customer benefit

केंद्र सरकार मोबाइल वॉलेट इंटर-पोर्टेबिलिटी की सुविधा जल्द लागू करने जा रही है, जिससे मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों को आने वाले समय में बड़ी सहूलियत मिलेगी। इससे पेटीएम, भीम, मोबिक्विक और फोन-पे जैसे मोबाइल वॉलेट आपसी साझेदारी से धन स्थानांतरण और अन्य एप में भुगतान करने की सुविधा प्रदान करेंगे।  

विज्ञापन


मान लीजिए, अगर ग्राहक के पास पेटीएम एप है और उसे मोबिक्विक के जरिये भुगतान करना है, तो वह इसके लिए इंटर-पोर्टेबिलिटी का प्रयोग कर सकता है। मोबाइल वॉलेट इंटर-पोर्टेबिलिटी लागू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने अक्तूबर 2107 में दिशा-निर्देश का मसौदा जारी किया था।
विज्ञापन


इस व्यवस्था को लागू करने के लिए वॉलेट कंपनियों को छह माह का वक्त दिया गया था, लेकिन कंपनियों के विरोध के चलते अभी तक इस पर दिशा-निर्देश जारी नहीं हो सके थे। अब भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने इसके सभी सुरक्षा पहलुओं पर विचार करके इस पर हरी झंडी दे दी है। इसके बाद इसे जल्द लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों के बीच हो सकता है करार 

देश में करीब 50 कंपनियों के पास मोबाइल वॉलेट का लाइसेंस है, जिनमें से प्रमुख कंपनियों के बीच साझेदारी का करार हो सकता है। इसके लागू होने पर ग्राहकों को किसी दुकानदार या किसी अन्य को धन स्थानांतरित करने के लिए अलग-अलग मोबाइल वॉलेट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
  
इंटर-पोर्टेबिलिटी की सुविधा हो जाने पर अगर आपके पास कोई एक  वॉलेट है और दूसरे के पास दूसरा वॉलेट है, तो आपको उसे धन स्थानांतरण के लिए नया वॉलेट डाउनलोड नहीं करना पड़ेगा। 


आरबीआई का दिशा-निर्देश तैयार 

वॉलेट इस्तेमाल करने वाले सभी ग्राहकों का सत्यापन हो चुका है। सूत्र बताते हैं कि रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देश इंटर-पोर्टेबिलिटी पर तैयार हैं। इन पर कंपनियों से चर्चा कर अंतिम रूप दिया जा रहा है। आरबीआई इसमें कंपनियों पर कुछ शर्तें लगा सकता है। जिन कंपनियों की नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये है, उन्हें ही इसकी इजाजत दी जा सकती है। गौरतलब है कि इस व्यवस्था के लागू होने पर डिजिटल भुगतान तंत्र में बड़ा बदलाव आएगा, क्योंकि मौजूदा समय में लोग एक वॉलेट होने पर अन्य को भुगतान नहीं कर पाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed