फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   madurai bench of madras high court lifted ban on tiktok

मद्रास हाईकोर्ट ने सशर्त चीनी वीडियो एप टिकटॉक पर लगी रोक हटाई

Thu, 25 Apr 2019 12:07 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 25 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
madurai bench of madras high court lifted ban on tiktok

मद्रास हाईकोर्ट की मदूरै पीठ ने चीनी मोबाइल ऐप टिकटॉक पर से 21 दिन बाद लगी रोक को हटा लिया है। हाईकोर्ट ने तीन अप्रैल को इस ऐप पर बैन लगाया था, जिसके बाद दूरसंचार मंत्रालय ने गूगल और एप्पल को अपने स्टोर से इस ऐप को हटाने का निर्देश दे दिया था।  

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 22 अप्रैल को मद्रास हाईकोर्ट से कहा था कि वो इस पर अपना अंतरिम आदेश दे। चीनी कंपनी बाइटडांस ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी। कंपनी ने कहा था कि बैन लगने से उसे रोजाना पांच लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है। वहीं कंपनी में कार्यरत 250 लोगों की नौकरी भी खतरे में पड़ गई है। इस ऐप को बाइटडांस टेक्नोलॉजी ने बनाया था, जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। 
विज्ञापन


टिकटॉक ऐप यूजर्स को स्पेशल इफेक्ट के साथ छोटे वीडियो बनाने और शेयर करने की सुविधा देता है। यह विश्व में बहुत ज्यादा प्रयोग किया जाने वाला ऐप है। हालांकि भारत में कोर्ट के आदेश के बाद गूगल और एप्पल ने इसे अपने स्टोर से हटा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

30 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड

भारत में टिकटॉक के करीब तीस करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। वहीं पूरी दुनिया में यह डाउनलोड होने में सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। कोर्ट ने माना था कि इस ऐप से पोर्नोग्राफी को काफी बढ़ावा मिल रहा है। 

madurai bench of madras high court lifted ban on tiktok

विश्व का सबसे कीमती स्टार्टअप है बाइटडांस

बाइटडांस को विश्व के सबसे कीमती और बड़े स्टार्टअप्स में की जाती है। बाइटडांस देश में अगले तीन सालों में एक अरब डॉलर (7000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की योजना बना रही है। हालांकि कंपनी के देश में दो ऐप्स फिलहाल चल रहे हैं, जिनको यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सॉफ्ट बैंक, जनरल एटलांटिक, केकेआर जैसे निवेशकों ने निवेश किया है।  

याद रहे जिन लोगों के फोन में पहले से ही टिकटॉक ऐप डाउनलोड है, केवल वही इसका इस्तेमाल कर सकते थे। पहले इसका नाम म्यूजिकली रखा गया था लेकिन बाद इस नाम को बदलकर टिकटॉक कर दिया गया।   

बाइटडांस के निवेश को लगने वाला था झटका

ऐप पर प्रतिबंध लगने के बाद से बाइटडांस के द्वारा निवेश किए जाने को झटका लग गया था। इससे निवेशक भी इस कंपनी में निवेश करने से बचे रहे थे। इसके साथ ही विज्ञापन से होने वाली आय भी प्रभावित होने की संभावना थी। सुप्रीम कोर्ट मे दाखिल किए गए अपने जवाब में बाइटडांस ने विनती की थी कि उसके ऐप पर से प्रतिबंध को हटा लिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने केस को वापस मद्रास हाईकोर्ट भेज दिया था। 

सोशल मीडिया कंपनियों में डर

इस प्रतिबंध के बाद से सोशल मीडिया कंपनियों में डर बैठ गया है, क्योंकि अगर अदालत इन प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को मॉनिटर करती रहीं तो फिर काफी नुकसान होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed