फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   loksabha chunav 2019 bjp becomes largest party on digital platforms advertisement spending

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देने में भाजपा बनी सिरमौर, खर्च किए इतने करोड़

Thu, 16 May 2019 02:17 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 16 May 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
loksabha chunav 2019 bjp becomes largest party on digital platforms advertisement spending

भारतीय जनता पार्टी ने इस लोकसभा चुनाव में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा विज्ञापन दिए। पार्टी ने गूगल से लेकर के फेसबुक पर कई करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वहीं कांग्रेस ने इस मामले में बहुत कम पैसा खर्च किया है। 

विज्ञापन

20 करोड़ से ज्यादा का खर्च

भाजपा ने गूगल और फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च किया है। गूगल और उसकी सहयोगी कंपनियों पर पार्टी ने विज्ञापन देने के लिए 17 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं कांग्रेस पार्टी ने केवल 2.7 करोड़ रुपये किए। सभी दल केवल गूगल पर 27 करोड़ रुपये के विज्ञापन दे चुके हैं। 

विज्ञापन

कांग्रेस से पांच सौ फीसदी ज्यादा

इस हिसाब से भाजपा ने कांग्रेस से करीब 500 फीसदी ज्यादा पैसा खर्च किया है। गूगल और फेसबुक ने फरवरी में घोषणा की थी कि वो दोनों चुनाव के दौरान विज्ञापन खर्च की जानकारी को समय-समय पर सार्वजनिक करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर खर्च किए इतने रुपये 

भाजपा ने फरवरी से लेकर के 11 मई तक कुल चार करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं कांग्रेस ने इस दौरान सोशल मीडिया वेबसाइट पर 1.3 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कुल मिलाकर भाजपा ने कांग्रेस के मुकाबले 200 फीसदी ज्यादा पैसा खर्च किया है।

आखिरी चरण बाकी

अभी चुनाव का आखिरी चरण बाकी है। इस चरण में ही वाराणसी में भी चुनाव होगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लड़ रहे हैं। वाराणसी में चुनाव को देखते हुए भाजपा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और पैसा खर्च कर सकती है। 

गूगल पर 17 करोड़ रुपये

पार्टी ने बुधवार तक केवल गूगल पर विज्ञापन देकर 17 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। विज्ञापन खर्च पर निगाह रखने वाले एक्सपर्ट का मानना है कि सभी पार्टियों ने इससे ज्यादा पैसा विज्ञापन पर खर्च किया है। 

फेसबुक पर यह अकाउंट भी शामिल

भाजपा के आधिकारिक पेज के अलावा फेसबुक पर पार्टी के समर्थन में कई ऐसे पेज चल रहे हैं, जो भी काफी पैसा खर्च कर रहे हैं। इनमें भारत के मन की बात, माई फर्स्ट वोट फॉर मोदी और नेशन विथ नमो शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक कुल 4.5 करोड़ रुपया खर्च कर दिया है।

व्हाट्सऐप पर भी प्रचार

भाजपा व्हाट्सऐप पर भी अपना प्रचार काफी कर रही है। भाजपा के बाद डीएमके ने गूगल पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हालांकि एक्सपर्ट की मानें तो इस बार के चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने सोशल मीडिया पर काफी पैसा खर्च किया है, जिसका सही आकलन 23 मई के बाद पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed