फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Kishore Biyani Future Retail told high court that reliance is rival that is why amazon is opposing the deal

प्रतिद्वंद्वी है रिलायंस, इसलिए सौदे का विरोध कर रही है अमेजन: फ्यूचर रिटेल

Sat, 06 Feb 2021 10:44 AM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 06 Feb 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Kishore Biyani Future Retail told high court that reliance is rival that is why amazon is opposing the deal
रिलायंस इंडस्ट्रीज और फ्यूचर रिटेल लिमिटेड - फोटो : twitter: @CCI_India

किशोर बियानी की अगुवाई वाली फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) ने दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा है कि रिलायंस के साथ उसके 24,713 करोड़ रुपये के कारोबार को बेचने के सौदे का अमेजन इसलिए विरोध कर रही है क्योंकि वह (रिलायंस) उसकी बाजार प्रतिद्वंद्वी है। अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी ने हालांकि इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसकी रुचि एफआरएल को उबारने में है। 

विज्ञापन


सौदा नहीं होने से छिन सकती है 25,000 कर्मचारियों की आजीविका
एफआरएल ने मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ के समक्ष कहा कि अमेजन को इस बात की चिंता नहीं है कि यदि यह सौदा नहीं हो पाता है, तो भारतीय कंपनी की सभी दुकानें बंद हो जाएंगी और 25,000 कर्मचारियों की आजीविका छिन जाएगी। एफआरएल की ओर से उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने अदालत को बताया कि अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी की एकमात्र चिंता इस बात को लेकर है कि मुकेश अंबानी की कंपनी को ये दुकानें नहीं मिल पाएं क्योंकि वह अमेजन की प्रतिद्वंद्वी है। 
विज्ञापन


एफआरएल ने एकल न्यायाधीश के खिलाफ की थी अपील 
हालांकि, अमेजन की ओर से उपस्थित वरिष्ठ वकीलों गोपाल सुब्रमण्यम और राजीव नायर ने कहा कि हम चाहते हैं कि भारतीय कंपनी डूबे नहीं है। हमारी रुख अब भी उसे उबारने में है। अमेजन ने कहा कि एफआरएल द्वारा एकल जज के दो फरवरी के आदेश के खिलाफ की गई अपील टिकने योग्य नहीं है। एफआरएल ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में एकल न्यायाधीश के उस आदेश के खिलाफ अपील की थी, जिसमें कंपनी को रिलायंस रिटेल के साथ अपने 24,713 करोड़ रुपये के सौदे के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया था। एफआरएल ने नायक एंड नायक एंड कंपनी तथा अधिवक्ता हर्षवर्धन झा के जरिए दायर याचिका में कहा है कि दो फरवरी के यथास्थिति आदेश से पूरी योजना पटरी से उतर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed