JIO ने SBI के साथ शुरू किया पेमेंट बैंक, मिलेंगे यह बड़े फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस जियो ने मंगलवार से अपने पेमेंट को शुरू कर दिया है। जियो ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ मिलकर इसको लॉन्च किया है। पेमेंट बैंक शुरू होने के साथ ही लोगों को घर बैठे कई सारे फायदे मिलेंगे।
बेचेगा इन्श्योरेंस और वित्तीय उत्पाद
रिलायंस जियो पेमेंट बैंक से रेवेन्यू जुटाने के लिए कई तरह के वित्तीय और इन्श्योरेंस उत्पादों को बेचेगा। इस डेवलपमेंट से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसको जियो के प्लान के साथ बंडल किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि रिलायंस अपनी बैंकिंग सर्विस को जियो के सभी नए और पुराने ग्राहकों को मुहैया कराएगा। इसके साथ ही वो रिटेल नेटवर्क, मर्चेंट आउटलेट्स, जियो रिटेलर के साथ टाइअप भी करेगी।
एसबीआई की है 30 फीसदी हिस्सेदारी
जियो पेमेंट बैंक में एसबीआई की 30 फीसदी हिस्सेदारी है। 70 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है। अभी देश में एयरटेल, पेटीएम और इंडिया पोस्ट का पेमेंट बैंक शुरू हो चुका है।
ऐसे खोल सकते हैं अकाउंट
कोई भी व्यक्ति रिलायंस जियो पेमेंट बैंक में अपना अकाउंट खोल सकता है। अगर आपके पास रिलायंस जियो का नंबर नहीं है तो आप अपना बैंक अकाउंट इसमें नहीं खोल सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में जियो पेमेंट बैंक का ऐप इंस्टाल करना होगा और अपने जियो नंबर के साथ साइनइन करें।
आधार से करना होगा वैरिफाई
आपको अपने आधार कार्ड को इस पेमेंट बैंक से लिंक करना होगा। इसके साथ ही अगर डेबिट/एटीएम कार्ड की जरूरत हो तो एड्रेस को अपडेट करना होगा। पेमेंट बैंक अकाउंट के लिए जियो का कस्टमर एग्जीक्यूटिव पहचान के फिजिकल वेरफिकेशन और अंगूठे के निशान यानी ईकेवाईसी के लिए आपके घर पर आएंगे। आप जियो पेमेंट बैंक के ऑथराइज सेंटर पर जाकर भी वेरिफिकेशन करा सकते हैं।
छोटे कारोबारी खुलवा सकेंगे सैलरी अकाउंट
छोटे कारोबारियों के लिए भी ये खासा फायदेमंद होगा। इसके तहत 5-6 कर्मचारियों वाले बिजनेस के लिए पेमेंट बैंक में सैलरी अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है। पेमेंट बैंक से मोबाइल के जरिए बैंकिंग काफी आसान होगी और इसके लिए बैंकों के चक्कर लगाने से निजात भी मिलेगा। इसकी अपनी सीमाएं हैं, जो इसे सामान्य बैंकिंग से अलग बनाती है।
मिलेंगी यह सभी सुविधाएं
लोन की पेशकश नहीं कर सकते हैं। आपके खाते में एक लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकते हैं और आम बैंकों के सेविंग खातों की ही तरह जमा राशि पर ब्याज का भुगतान कर सकते हैं। इसमें सिर्फ मोबाइल फोन के माध्यम से पैसे स्थानांतरित और भेजे जा सकते हैं।