फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   jio soon to launch home broadband service with dth and voip service

रिलायंस जियो की अब घर में घुसने की तैयारी, 5 जुलाई से देश भर में शुरू हो सकती हैं यह तीन सेवाएं

Thu, 28 Jun 2018 12:03 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
jio soon to launch home broadband service with dth and voip service

रिलायंस जियो जल्द ही लोगों के घर में घुसने की तैयारी कर रहा है। टेलिकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद अब कंपनी जल्द ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट, वॉयस कॉल और डीटीएच की सुविधा ग्राहकों को पूरे देश में शुरू करने जा रही है, जिसके लिए ग्राहकों को हर महीने 1000 रुपये से कम खर्च करना होगा। 

विज्ञापन


घर पर मिलेगी यह स्पीड
जियो घरों में ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए 100 एमबीपीएस की शुरुआती स्पीड से इंटरनेट सेवा देगा। इस कनेक्शन के जरिए व्हाट्सऐप जैसे अन्य ऐप के जरिए कॉलिंग भी कर सकेंगे, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा घर में उपभोक्ता लाइव टीवी देखने का मजा भी ले सकेंगे। 
विज्ञापन


5 जुलाई को हो सकती है घोषणा
रिलायंस जियो आगामी 5 जुलाई को आरआईएल की एजीएम में इसकी घोषणा कर सकता है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिलायंस शुरू में देश के 200 से अधिक शहरों में इस सर्विस को शुरू करेगा। इन शहरों में 5 लाख से कम आबादी वाले शहर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी कई शहरों में चल रहा है पायलेट प्रोजेक्ट

jio soon to launch home broadband service with dth and voip service

जियो फिलहाल कई शहरों के चुनिंदा इलाकों में पायलेट स्तर पर यह प्रोजेक्ट चला रहा है। जियो टेलिकॉम की तरह इस सेवा को भी शुरू के 6 महीने ग्राहकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त रख सकता है, जिससे उसे ग्राहकों को जोड़ने में काफी आसानी होगी। 

जियो के पहले से ग्राहकों को मिल सकती है सौगात
रिलायंस जियो का पहले से इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को सबसे पहले इस स्कीम से जोड़ेगा, जिनको कई तरह की छूट मिलेगी। पहले से ग्राहक होने के कारण कई तरह की औपचारिकताएं नहीं निभानी पड़ेगी। हालांकि यह सर्विस प्रीपेड न होकर के पोस्टपेड होगी, जिसके लिए ग्राहकों को बाद में पैसा चुकाना पड़ेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed