{"_id":"5b3dd1e14f1c1b84468b4b71","slug":"jio-broadband-connection-will-give-you-these-benefit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जियो के ब्रॉडबैंड से आपको होंगे अनेक फायदे, 1000 रुपये से भी कम में मिलेंगी यह तीन सर्विस","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
जियो के ब्रॉडबैंड से आपको होंगे अनेक फायदे, 1000 रुपये से भी कम में मिलेंगी यह तीन सर्विस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
टेलीकॉम सेक्टर में अपनी जियो सिम से धमाल मचाने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही ब्रॉडबैंड और डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) सेक्टर में पहले से स्थापित कंपनियों के लिए गेमचेंजर बन सकती है। जियो इसके लिए 1100 शहरों में एक साथ इस सर्विस को शुरू करेगा। कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वार्षिक आम सभा में इसका ऐलान करते हुए कहा कि इससे लोगों की जिंदगी जीने के मायने बदल जाएंगे।
विज्ञापन
एक कनेक्शन से मिलेंगी तीन सर्विस
मुकेश अंबानी ने कहा कि एक कनेक्शन से ग्राहकों को तीन सर्विस मिलेंगी। 15 अगस्त से पूरे देश में जियो गीगाफाइबर के नाम से इसे लांच किया जाएगा। इस कनेक्शन से कोई भी व्यक्ति अपने घर पर डीटीएच, फिक्सड लाइन फोन और ब्रॉडबैंड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इतना आएगा खर्चा
सूत्रों के मुताबिक आपको इन तीनों सर्विस के लिए प्रति महीना 1000 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ेगा। इसके साथ ही इसमें दो बॉक्स दिए जाएंगे, जिनमें एक वाई-फाई राउटर जिससे इंटरनेट चलेगा और दूसरा टीवी के लिए सेट टॉप बॉक्स होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
एचडी में मिलेंगे सारे चैनल्स
डीटीएच टीवी
डीटीएच सेवा में सभी चैनल्स हाई डेफिनेशन (एचडी) में होंगे। इसके लिए किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क भी ग्राहकों को देना होगा। साथ ही एक साथ आप कई लोगों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकेंगे। वहीं आवाज के द्वारा आप अपने कई उपकरणों को चला सकेंगे। इसके अलावा गेमिंग व डिजिटल शॉपिंग भी इस डीटीएच व ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ कर सकेंगे।
इतनी मिलेगी स्पीड
सूत्रों के मुताबिक वाई-फाई ब्रॉडबैंड के तहत कंपनी कम से कम 50 जीबीपीएस की स्पीड देगी। अभी ज्यादातर कंपनियां वाई-फाई कनेक्शन पर कम से कम 20 एमबीपीएस की स्पीड मिलती है।
स्मार्टफोन की मदद से कर सकेंगे यह काम
ग्राहक अपने स्मार्टफोन में एक ऐप की मदद से सभी घरेलू उपकरणों में वॉल-टू-वॉल वाई-फाई कवरेज होगा। हर उपकरण, प्लग पॉइंट, स्विच स्मार्ट बन जाएंगे। आप 24x7 सुरक्षा निगरानी और अलर्ट देने वाले कैमरे लगा सकते हैं।
बिजनेसमैन और दुकानदारों को होगा यह फायदा
व्यापारियों और छोटे व्यवसायों के लिए भी यह सर्विस उपलब्ध होगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि जब आप छोटे कारोबारी को कनेक्टिविटी देते है तो आप उन्हें बड़े व्यवसायों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए सशक्त बनाते हैं।