फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   irctc big festival discount, now book tickets with a cashback

फेस्टिव सीजन में आईआरसीटीसी का धमाकाः अब टिकट बुकिंग पर मिल रही है 10 फीसदी की छूट

Thu, 13 Sep 2018 11:40 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
irctc big festival discount, now book tickets with a cashback
आईआरसीटीसी

फेस्टिव सीजन मे ट्रेन की टिकट बुक करने वाले रेल यात्रियों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने बड़ी सौगात दी है। अब सस्ते में टिकट बुक होंगे। कंपनी ने हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते और नियम बनाए हैं, जिनका पालन यात्रियों को करना होगा। इसके बाद ही उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल पाएगा। 

विज्ञापन


ऑनलाइन करना होगा पेमेंट

यात्रियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए टिकट बुकिंग के बाद ऑनलाइन पेमेंट ही करना होगा। ऑनलाइन पेमेंट के लिए भी यात्रियों को अपने डेबिट-क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग के बजाए मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करना होगा। 
विज्ञापन


इन तीन कंपनियों से पेमेंट करने पर सुविधा

डिस्काउंट अथवा कैशबैक की सुविधा केवल पेटीएम, मोबिक्विक या फिर फोनपे पर मिलेगी। जहां पेटीएम और फोनपे के जरिए टिकट बुकिंग करने पर 100 रुपये का कैशबैक मिलेगा। अगर यात्री मोबिक्विक से टिकट बुकिंग करता है तो उसको कुल भुगतान पर 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीम एप पर भी मिलेगा डिस्काउंट

अगर यात्री भीम एप के जरिए पेमेंट करते हैं तो फिर उनको 5 फीसदी की छूट मिलेगी। रेलवे इसलिए छूट दे रही है ताकि कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिल सके। रेलवे ने हाल ही बयान जारी करके कहा है कि अगर यात्री काउंटर पर जाकर के टिकट खरीदने के बाद भीम एप से पेमेंट करता है तो उसे बेस फेयर पर 5 फीसदी छूट मिलेगी। यह छूट प्रत्येक टिकट पर अधिकतम 50 रुपये होगी और टिकट का मूल्य 100 रुपये से अधिक होना चाहिए। 100 रुपये से कम मू्ल्य वाले टिकट पर किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed