फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Govt to launch app for electricity consumers

आम उपभोक्ताओं को खुले बाजार की बिजली दर जानने के लिए सरकार लाएगी ऐप

Sun, 06 Mar 2016 04:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:04 AM IST
सार

  • बिजली की दरों से अवगत कराने के लिए ऐप
  • बिजली मंत्रालय लाएगा एेप

विज्ञापन
Govt to launch app for electricity consumers
mobile app

विस्तार

बिजली मंत्रालय आम उपभोक्ताओं को खुले बाजार की बिजली की दरों से अवगत कराने के लिए ऐप लाने जा रहा है। इस ऐप की मदद से बिजली उपभोक्ताओं को यह पता चल पाएगा कि खुले बाजार (ओपन एक्सेस) में बिजली की कीमत क्या चल रही है। खुले बाजार में बिजली की औसत दरें दो रुपये प्रति यूनिट से कम चल रही है। पिछले दिनों खुले बाजार में बिजली की दरें एक रुपये प्रति यूनिट से भी कम हो गई थी।

विज्ञापन


बिजली, कोयला, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मंत्रालय जल्द ही एक ऐसा ऐप ला रहा है जिसकी मदद से कोई भी उपभोक्ता खुले बाजार में चल रही बिजली की दरों को जान पाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे में उपभोक्ता अपने-अपने राज्यों पर यह दबाव बना सकता है कि वह उन्हें सस्ती बिजली उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


बिजली की दरें हर राज्य के राज्य विद्युत नियामक आयोग (एसईआरसी) के द्वारा तय की जाती है और उस राज्य की बिजली वितरण कंपनियां एसईआरसी के समक्ष बिजली की
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीद दर व वसूली दर के साथ अन्य खर्चों को रखती है और इस आधार पर बिजली की कीमत तय की जाती है।

गोयल ने यह भी कहा कि वह उपभोक्ताओं को डिस्कॉम बदलने का विकल्प देना चाहते हैं, लेकिन इस प्रकार के बदलाव से जुड़े बिल को विपक्षी पार्टियां संसद में पारित नहीं होने दे रही है।


बिल में यह प्रस्ताव रखा गया है कि बिजली आपूर्ति करने के लिए लाइसेंस जारी किए जाएंगे और एक शहर में कई बिजली आपूर्ति करने वाली कई कंपनियां होंगी और उपभोक्ता अपनी इच्छा के मुताबिक बिजली वितरण कंपनियों को चुन सकेगा। सरकार का उद्देश्य है कि इससे बिजली वितरण कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी और उपभोक्ताओं को कम कीमत पर बिजली उपलब्ध हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed