फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   google mastercard secret deal to track your spending

आपके मास्टरकार्ड डाटा की हो रही है चोरी, खेल में शामिल हैं यह बड़ी कंपनियां

Sat, 01 Sep 2018 02:09 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
google mastercard secret deal to track your spending

अगर आपके पास मास्टरकार्ड का डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड है तो फिर यह खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए। मास्टरकार्ड रखने वाले ग्राहकों का डाटा चुपके से चोरी हो रहा है। इसमें आपके द्वारा कार्ड से की जा रही किसी भी खरीदारी की सूचना कई कंपनियों से साझा की जा रही है। 

विज्ञापन


200 करोड़ लोग हैं यूजर्स

मास्टरकार्ड का प्रयोग करने वाले यूजर्स की संख्या 200 करोड़ से ज्यादा है। लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी भी आम जनता को नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


एक साल से चल रहा है खेल

अभी यह खेल पिछले एक साल से अमेरिका में चल रहा है। वहां पर गूगल, कई विज्ञापनदाता कंपनियों के साथ यह कर रहा है। इसमें देखा जा रहा है कि ऑनलाइन विज्ञापन देने पर कितने लोग स्टोर से सामान खरीदते हैं। इस डाटा को मास्टरकार्ड से होने वाले ट्रांजेक्शन से इकठ्ठा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल और मास्टरकार्ड ने की साझेदारी

इस जानकारी को इकठ्ठा करने के लिए गूगल और मास्टरकार्ड ने चार साल की लंबी बातचीत के बाद साझेदारी की है। इससे गूगल को जहां लोगों द्वारा की खुदरा बिक्री पर जानकारी मिल रही है। 


लोगों की निजी जानकारी पर सेंध

गूगल, मास्टरकार्ड और ऑनलाइन विज्ञापन देने वाली कंपनियों के इस गठजोड़ से लोगों की निजी जानकारी में सेंध लग रही है। अभी यह मामला केवल अमेरिका में सामने आया है। यह भारत सहित अन्य देशों में चल रहा है या नहीं इसके बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed