फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Google launches Youtube Go for Indian customers

बर्थ-डे पर भारतीयों को गूगल ने दिया रिटर्न गिफ्ट 'यू-ट्यूब गो'

Tue, 27 Sep 2016 08:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
Google launches Youtube Go for Indian customers
youtube Go

गूगल ने अपने जन्मदिन के मौके पर भारतीय यूजर्स के लिए नया ऐप YouTube Go लॉन्च किया है। यह ऐप ज्यादा से ज्यादा लोगों को विडियो शेयरिंग सर्विस से जोड़ने के लिए लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन


भारतीय यूजर्स इस ऐप को बड़े स्तर पर लॉन्च किए जाने से पहले टेस्ट कर सकेंगे। यह ऐप उन इलाकों के लिए लाया गया है, जहां पर कनेक्टिविटी कम है। गूगल ने दिल्ली में आयोजित इवेंट #GoogleForIndia में यूट्यूब गो का ऐलान किया।
विज्ञापन


इसे 'मजे उड़ाओ, डेटा नहीं' टैगलाइन के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए अपने कुछ और प्रॉडक्ट्स से भी पर्दा उठाया, जिन्हें बाद में दुनिया के अन्य हिस्सों में पेश किया जाएगा। इनमें वाई-फाई फीचर गूगल स्टेशन और 2जी स्तर पर अच्छी ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम का ऑफलाइन फीचर शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Google launches Youtube Go for Indian customers
Youtube

यूट्यूब के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट वाइस प्रेजिडेंट जोहाना राइट ने कहा, 'यूट्यूब गो एक नया ऐप है, जिससे अगली जेनरेशन के यूजर्स विडियो शेयर और इंजॉय कर सकते हैं।' यूट्यूब गो पर यूजर्स विडियो सेव कर सकते हैं ताकि वे उन्हें ऑफलाइन होने पर देख सकें।

यह सेटिंग भी चुनी जा सकती है कि किस क्वॉलिटी और फाइल साइज में विडियो डाउनलोड करना है। इससे यूजर्स को यह पता रहेगा कि उनका कितना डेटा खर्च होगा। यूट्यूब गो को स्मार्ट ऑफलाइन फीचर के ऊपर डेवलप किया गया है।

इस फीचर को यूट्यूब ने भारत में इसी साल लॉन्च किया था। अब अलग से ऐप लाया गया है, ताकि वे मोबाइल यूजर्स भी खुलकर विडियो का लुत्फ उठा सकें, जिन्हें डेटा और कनेक्टिविटी की चिंता रहती है।भारत के  यूजर्स यूट्यूब गो के लिए अभी साइनअप कर सकते हैं, मगर इसे ऑफिशियली कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed