लॉयल ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट ला रही प्रीव्यू ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन को भुनाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियां तरह-तरह की स्कीमें लेकर आ रही हैं। इसी क्रम में अन्य कंपनियों जैसे अमेजन से ज्यादा सेल करने के लिए फ्लिपकार्ट अपने रेगुलर ग्राहकों के लिए प्रीव्यू ऑफर ला रही है।
कंपनी रेगुलर ग्राहकों को पोस्टकार्ड के माध्यम से इस प्री व्यू ऑफर में भाग लेने के लिए आमंत्रण दे रही है। ताकि दो अक्टूबर से शुरू हो रही बिग बिलियन डे सेल से दो दिन पहले यानि तीस सितंबर को ऑफर के बारे में जान जाएं।
फ्लिपकार्ट के सीएमओ समरदीप का कहना है कि हम अपने ग्राहकों को अपने साथ बांधे रखने के लिए ये कवायद पिछले छह माह से करते चले आ रहे हैं। फ्लिपकार्ट इस सेल में करीब तीस करोड़ रुपए खर्च करेगी, इसमें डिजिटल मार्केटिंग पर खर्च शामिल नहीं है। वहीं फ्लिपकार्ट की राइवल अमेजन इस पांच दिन की सेल में मार्केटिंग पर 130 करोड़ रुपए खर्च कर रही है।
फ्लिपकार्ट को कारोबार में 30 फिसदी इजाफे की उम्मीद
फ्लिपकार्ट को उम्मीद है कि इस सेल से उसके कारोबार में तीस फिसदी का इजाफा होगा। समरदीप ने बताया कि फ्लिपकार्ट इस बार अपने कुल बजट का 20 फीसदी डिजिटल मार्केटिंग पर खर्च कर रही है।
इसके लिए उसने 50 मार्केटिंग कंपनियों से गठबंधन किया है। इसके अलावा कंपनियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए Wishlist और सोशल मीडिया पर फेस्टिव बज जैसी तरकीबें अपना रही हैं। जानकारों के अनुसार फ्लिपकार्ट सेल की कामयाबी उसी पर निर्भर करेगी की वो ग्राहकों तक बेहतर डिस्काउंट और आसान ईएमआई पर सामान उपलब्ध कराने में कितनी कामयाब होती है।
फ्लिपकार्ट की सेल जहां 2-6 अक्टूबर के बीच चलेगी,वहीं अमेजन की सेल 1-5 अक्टूबर के बीच। रेड सीर के अनुमान के मुताबिक ऑनलाइन मार्केट पर इस बार सेल 10000 करोड़ रुपए से ज्यादा नहीं होगी,यह पिछले साल इसी माह में 9000 करोड़ रुपए रहा था।