2,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ फूड रिटेल बिजनेस शुरू कर रहा है फ्लिपकार्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट जल्द ही फूड रिटेल बिजनेस में उतरने वाली है। इसका नाम 'फ्लिपकार्ट फार्मरमार्ट' होगा। न्यूज एजेंसी के सूत्रों से यह पता चला कि इसके लिए अमेजन और वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट शुरुआत में 2,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकती है। हालांकि सप्लाई चेन, स्टोरेज और लॉजिस्टिक बढ़ाने की जरूरत के हिसाब से और अधिक राशि खर्च की जा सकती है।
फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ ने दिया बयान
इस संदर्भ में फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति ने बताया कि फूड रिटेल में 100 फीसदी एफडीआई के नियमों के तहत लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। कंपनी इसकी रजिस्ट्रेशन करवा रही है। कार्य के लिए सभी आंतरिक मंजूरियां पहले ही ली जा चुकी हैं।
किसानों को होगा फायदा
इससे भारत में कृषि और फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही किसानों की आय बढ़ेगी और लाखों लोगों को सस्ता और बेहतर खाना मुहैया करवाने में मदद मिलेगी। आज कल लोग दूध और ब्रेड भी ऑनलाइन खरीदना पसंद कर रहे हैं। इसलिए फ्लिपकार्ट के फूड रिटेल बिजनेस से काफी फायदा होगा।
ऑफर्स की जांच करेगी सरकार
बता दें कि त्योहारी सीजन में फ्लिपकार्ट उत्पादों पर भारी छूट दे रही है। इसलिए सरकार जांच कर रही है कि भारी छूट से कहीं विदेश निवेश से जुड़े नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सरकार ने ऑनलाइन खरीदारी पर दी जा रहीं लुभावनी पेशकशों से छोटे खुदरा कारोबारियों पर आश्रित 13 करोड़ लोगों के हितों की रक्षा करने के उद्देश्य से फरवरी में नए नियम पेश किए थे। इन नियमों में ई-कॉमर्स कंपनियों को उनके कारोबारी ढांचे में बदलाव करने को मजबूर कर दिया था, हालांकि अमेरिका ने इसकी आलोचना की थी। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी संबंधों में तनाव बढ़ गया था।