फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   flipkart founder sachin bansal come in defence for snapdeal

आमिर विवादः स्नैपडील के समर्थन में उतरी फ्लिपकार्ट

Thu, 26 Nov 2015 01:35 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:35 PM IST
विज्ञापन
flipkart founder sachin bansal come in defence for snapdeal

आमिर खान के असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान के बाद बहुत से लोगों ने स्नैपडील का ऐप अपने फोन से अनइंस्टॉल कर दिया। दरअसल, आमिर खान स्नैपडील के ब्रांड अंबेसडर हैं और लोग इस तरीके से आमिर खान के बयान का विरोध जता रहे थे।

विज्ञापन


लोगों के इस विरोध से स्नैपडील को नुकसान होने लगा, जिसके बाद स्नैपडील ने सफाई देते हुए कहा है कि कंपनी इस प्रकार की चीजों से कभी नहीं जुड़ी रही है और न ही आमिर खान की तरफ से दिए गए बयान में कंपनी की कोई भूमिका है। यह आमिर खान का निजी बयान है।
विज्ञापन


लोगों की तरफ से स्ननैपडील को लेकर अपनाए जाने वाले इस रवैये पर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बंसल बचाव स्नैपडील के बचाव में आए हैं।

उन्होंने ट्वीट करके कहा है कि किसी ब्रांड का ब्रांड अंबेसडर के विचारों से कोई लेना-देना नहीं होते है। बंसल ने कहा कि आमिर के बयान पर स्नैपडील के ऐप अनइंस्टॉल करके विरोध करना तर्कसंगत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भिड़ चुके हैं सचिन-कुनाल

flipkart founder sachin bansal come in defence for snapdeal

कुछ समय पहले स्नैपडील के फाउंडर कुणाल बहल और फ्लिपकार्ट के फाउंडर सचिन बसंल ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़ भी चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके सचिन की तरफ से स्नैपडील का बचाव करना काफी चौंकाने वाला है।

सचिन बंसल के साथ-साथ फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट हेड पुनीत सोनी ने भी स्नैपडील का समर्थन किया है। पुनीत ने स्नैपडील से कहा कि हम आपके साथ हैं।

स्नैपडील के लिए विरोधी कंपनी की तरफ से ये बचाव हैशटैग बायकॉटस्नैपडील के ट्विटर पर ट्रेंड करने के बाद आया है। लोग अपने फोन से स्नैपडील का ऐप हटा रहे थे और साथ ही उसे खराब रेटिंग और खराब रिव्यू दे रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed