फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   facebook to launch crypto currency libra in next six to 12 months

फेसबुक लॉन्च करेगा क्रिप्टोकरेंसी, 200 करोड़ यूजर्स कर सकेंगे प्रयोग

Tue, 18 Jun 2019 04:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 18 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
facebook to launch crypto currency libra in next six to 12 months

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक जल्द ही क्रिप्टोकरेंसी को लॉन्च करने जा रहा है। इस क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कंपनी के विश्व भर में मौजूद 200 करोड़ यूजर्स कर सकेंगे। 

विज्ञापन

नाम होगा लिब्रा

फेसबुक ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि वो अगले छह से 12 महीने में अपनी डिजिटल करेंसी लिब्रा को शुरू करेगा। इस करेंसी का इस्तेमाल ई-कॉमर्स और विज्ञापन के लिए किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

इनके साथ मिलाया हाथ

समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक टाइम्स ऑफ इंडिया ने लिखा है कि फेसबुक ने कहा है कि वो इस करेंसी को शुरू करने के लिए पेपाल, उबर, स्पॉटिफाई, वीजा और मास्टरकार्ड के साथ हाथ मिलाया है। इससे कंपनी को अपने व्यापार को बढ़ाने में आसानी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको हो सकता है खतरा

हालांकि फेसबुक के इस कदम से विभिन्न देशों में स्थित बैंकों, उनकी राष्ट्रीय करेंसी और यूजर्स की प्राइवेसी पर खतरा पड़ सकता है। लेकिन कंपनी का कहना है कि वो अपने दो दर्जन से अधिक सहयोगियों के साथ मिलकर इस करेंसी को संचालित करेगी। 

100 करोड़ डॉलर की कमाई का लक्ष्य

फेसबुक को उम्मीद है कि वो लिब्रा से लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद 100 करोड़ डॉलर की कमाई कर लेगी। कंपनी का मानना है कि इससे वो लोग भी व्यापार कर सकेंगे जिनका बैंक खाता नहीं है या फिर वो क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं। फेसबुक ने कहा है कि लिब्रा की वैल्यू यूएस डॉलर, यूरो या फिर अन्य करेंसियों के समकक्ष होगी। इसके लिए एक लिब्रा एसोसिएशन का गठन किया जाएगा, जिसका मुख्यालय जिनेवा में होगा। यह एसोसिएशन स्विस कानून के दायरे में काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed