फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   facebook is keeping watch on india's general election through three countries

चुनावों पर फेसबुक रख रहा है तीन देशों से नजर, ऐसे लगा रहा है फर्जी खबरों पर रोक

Tue, 09 Apr 2019 12:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 09 Apr 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
facebook is keeping watch on india's general election through three countries

सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक भारत के चुनावों पर अमेरिका सहित सिंगापुर और डुबलिन से नजर रख रहा है। कंपनी के करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी फर्जी खबरों का प्रसार रोकने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम पर रखी जा रही है नजर

कंपनी के कर्मचारी फेसबुक के अलावा उसके स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर भी नजर रख रहे हैं। एक तरह से कंपनी ने अपने यहां भी वॉर रूम खोल रखा है, जो चुनावी गतिविधियों पर नजर बनाए रखे हुए है। 

विज्ञापन

18 महीने से हो रहा है काम

इस टीम को 18 महीने पहले तैयार किया गया था, जो चुनाव शुरू होने से पहले ही सभी तरह के पोस्ट और कमेंट के अलावा वीडियो एवं विज्ञापनों पर नजर रख रही है। 11 अप्रैल को वोटिंग का पहला चरण है। फेसबुक के भारत में एमडी अजीत मोहन ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए कहा कि फेसबुक भारत में निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर के पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

facebook is keeping watch on india's general election through three countries

इस तरह से की तैयारी

कंपनी ने चुनावों के लिए न केवल अपनी टीम को दिल्ली में भेजा, ब्लकि ग्रामीण इलाकों का भी दौरा किया ताकि वो लोगों की नब्ज को टटोल सके। फेसबुक के भारत में करीब 30 करोड़ ग्राहक हैं। कंपनी ने अपने तीन ऑपरेशन सेंटर में 40 टीम तैयार की, जो रोजाना 10 लाख अकाउंट पर नजर रखती थी। इस टीम में डाटा वैज्ञानिक, रिसर्च, कानून विशेषज्ञ, थ्रेट इंटेलीजेंस, भाषा के जानकार मौजूद हैं। इन लोगों को कंपनी के 30 हजार कंटेंट मॉडरेटर्स से भी मदद मिल रही थी। 

इन पर रखी जा रही थी नजर

जैसे ही एक सेंटर पर काम बंद हो जाता था, तो दूसरा सेंटर पर काम शुरू हो जाता था। इन सेंटर पर फर्जी सूचनाओं, भड़काऊ भाषण, मतदाताओं को दबाव बनाना, वीडियो के साथ छेड़छाड़ और विदेशी दखल पर नजर रखी जाती है। इस तरह का कंटेट साइट पर से कुछ मिनटों से लेकर के घंटों में हटा दिया जाता था। 

इससे बढ़ गई थी चिंता

फेसबुक ने अपनी ग्राउंड रिसर्च में पाया कि भारत में कुछ जातियों और धर्मों के खिलाफ काफी कुछ नकारात्मक पोस्ट किया जाता है। हिंदी बेल्ट के अलावा अन्य भाषाओं में इस तरह का संवेदनशील कंटेंट पेश किया जाता है, जिसका प्रसार रोकना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed