फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   Facebook invest in online trading startup meesho, second investment in five years

फेसबुक ने इस भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी में किया निवेश, छोटे शहरों पर है फोकस

Fri, 14 Jun 2019 05:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 14 Jun 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
Facebook invest in online trading startup meesho, second investment in five years

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने पांच साल में दूसरी बार एक और भारतीय स्टार्टअप कंपनी मीशो में निवेश किया है। फेसबुक ने निवेश के साथ ही कंपनी में हिस्सेदारी खरीद ली है। इससे पहले 2014 में उसने हैदराबाद की लिटिल आई लैब्स को खरीदा था।

विज्ञापन

ऑनलाइन कारोबार को देती है बढ़ावा

मीशो को दो दोस्तों ने शुरू किया था। मीशो एक भारतीय सोशल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इसकी स्थापना दिल्ली आईआईटी से स्नातक विदित अत्रे और संजीव बरनवाल ने दिसंबर 2015 में की थी। यह मुख्यतः कारोबारियों को अपना व्यापार ऑनलाइन माध्यम से बढ़ाने में सहायता करती है। 

विज्ञापन

ऐसे बढ़ाती है करोबार

यह छोटे उद्यमियों को व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि जैसे सोशल चैनलों के माध्यम से अपने ऑनलाइन स्टोर शुरू करने में सहायता करता है। मीशो के सहसंस्थापक विदित अत्रे ने बताया कि पिछले चार सालों में मीशो से 15 हजार सप्लायर और 20 लाख रीसेलर जुड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही जुटा चुकी है 455 करोड़ रुपये

मीशो इससे पहले ही करीब 455 करोड़ रुपये (6.5 करोड़ डॉलर) जुटा चुकी है। डीएसटी पार्टनर्स, आरपीएस वेंचर्स, शनवे कैपिटल, सैफ पार्टनर्स, सिक्योइया इंडिया और वाय कॉम्बिनेटर जैसी कंपनियों ने इसमें निवेश कर रखा है। 

80 फीसदी महिला उद्यमी

मीशो को खरीदने के पीछे फेसबुक का सबसे बड़ा कारण यह है कि उससे छोटे शहरों की करीब 80 फीसदी महिलाएं जुड़ी हैं, जोकि विक्रेता हैं। फेसबुक इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और एमडी अजित मोहन ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि इस निवेश के तीन मुख्य कारण हैं।



पहला कारण हम मीशो के संस्थापकों और इसकी टीम को लेकर काफी उत्साहित हैं। दूसरा कारण यह है कि इसका फोकस देश के टायर-2 और टायर-3 शहरों पर है। इसके जरिए वह इंटरनेट के जरिए बड़े महानगरों के बजाए नए इंडिया को प्रमोट कर रहे हैं। तीसरा कारण है महिला उद्यमी। 

नहीं किया निवेश का खुलासा

हालांकि फेसबुक ने इसको खरीदने के पीछे किए निवेश का खुलासा नहीं किया है। पिछले चार सालों में मीशो से 15 हजार सप्लायर और 20 लाख रीसेलर जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed