{"_id":"5b77c19042c7924658643226","slug":"facebook-india-notified-vacancy-for-indians-at-various-position","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक में निकली भारतीयों के लिए नौकरियां, आप भी कर सकते हैं करोड़ों की सैलरी के लिए अप्लाई","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
फेसबुक में निकली भारतीयों के लिए नौकरियां, आप भी कर सकते हैं करोड़ों की सैलरी के लिए अप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक में भारतीयों के लिए नौकरी करने का मौका आ गया है। फेसबुक ने करोड़ों रुपये के पैकेज वाली कई नौकरियां भारतीयों के लिए निकाली हैं, जिनके लिए आप सीधे आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 पदों के लिए निकाले आवेदन
कंपनी ने भारत में छह पदों के लिए आवेदन निकाले हैं, जिनके लिए केवल भारतीय ही अप्लाई कर सकते हैं। लिंक्डइन पर निकाले गए इन आवेदनों के अनुसार कंपनी ने ई-कॉमर्स के लिए वर्टिकल हेड, हेड ऑफ क्रिएटिव स्ट्रेटजी, छोटे व लघु उद्योगों के लिए निदेशक, प्लेटफॉर्म पार्टनरशिप पार्टनर, भारत व दक्षिण एशिया के लिए पब्लिक पॉलिसी मैनेजर और मीडिया संस्थानों से तालमेल के लिए पार्टनरशिप मैनेजर शामिल हैं।
विज्ञापन
गुड़गांव में करनी होगी नौकरी
कंपनी ने सभी आवेदन गुड़गांव के लिए निकाले हैं। ई-कॉमर्स के हेड को फेसबुक की टीम का नेतृत्व करना होगा और उसे इस बिजनेस के लिए रेवेन्यू को बढ़ाना मुख्य लक्ष्य होगा। अन्य पोस्ट के लिए भी कंपनी ने योग्यता और उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से लिखा है।
विज्ञापन
इंडिया हेड के लिए भी तलाश
कंपनी अपने भारतीय हेड की भी पिछले एक साल से तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक इस पद के लिए कोई योग्य व्यक्ति नहीं मिला है। भारत में फेसबुक के 25 करोड़ से अधिक यूजर है। इसलिए कंपनी चाहती है कि कोई ऐसा व्यक्ति मिले, जो कंपनी के बिजनेस को भारत में एक नई ऊंचाई पर ले जा सके। इससे पहले कंपनी ने अपने सोशल मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के लिए भी हेड और पॉलिसी मैनेजर के लिए आवेदन मांगे हुए हैं।