{"_id":"5d3854108ebc3e6ca621cd54","slug":"facebook-fine-of-five-billion-dollars-is-least-settlement-case-for-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक के लिए पांच अरब डॉलर का जुर्माना समझौते का सबसे सस्ता हिस्सा?","category":{"title":"Online Market","title_hn":"ऑनलाइन मार्केट","slug":"online-market"}}
फेसबुक के लिए पांच अरब डॉलर का जुर्माना समझौते का सबसे सस्ता हिस्सा?
Wed, 24 Jul 2019 06:52 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 24 Jul 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी नियामकों की ओर से बुधवार को फेसबुक के साथ हुए समझौते का खुलासा किए जाने की उम्मीद है जिसमें कथित पांच अरब डॉलर (34 हजार करोड़ रुपये) का जुर्माना सोशल नेटवर्किंग साइट के लिए सौदे का सबसे सस्ता हिस्सा हो सकता है।
विज्ञापन
संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) द्वारा की गई लंबी जांच के बाद हुआ समझौता फेसबुक को डेटा संरक्षण में खामियों के मामले में मुकदमे से बचने की अनुमति देता है। हालांकि यह असल प्रश्न अब भी बरकरार है कि भविष्य में अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए फेसबुक पर किस तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं और इसके लिए क्या जरूरतें होंगी।
विज्ञापन
द वाल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार फेसबुक के सीईओ एवं संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को समझौते के क्रियान्वयन के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा। फेसबुक के पास 2.7 अरब से अधिक यूजरों का डाटा है। युवा अरबपति को तीन-तीन महीने के अंतराल पर यह प्रमाणित करने के लिए एफटीसी के पास जाना होगा कि उनकी कंपनी समझौते का पालन कर रही है।
विज्ञापन
वाल स्ट्रीट जर्नल ने कहा कि स्थिति की जानकारी रखने वाले एक अज्ञात सूत्र ने अखबार से कहा कि कोई भी झूठा बयान दंड को आमंत्रित करेगा। अनुपालन की जिम्मेदारी कंपनी के निदेशक मंडल की भी होगी। वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि इसके अतिरिक्त एफटीसी समझौते के साथ शिकायत में यह भी बताएगा कि फेसबुक ने फोन नंबरों और चेहरा पहचानने वाले टूल के इस्तेमाल को लेकर किस तरह यूजर्स को गुमराह किया।
नियामक के पांच सदस्यीय बोर्ड ने दो के मुकाबले तीन मतों से समझौते को स्वीकार कर लिया। यह डेटा इसकी सर्वाधिक मूल्यवान संपत्ति है जिसका इस्तेमाल सोशल नेटवर्किंग साइट भारी विज्ञापन राजस्व अर्जित करने के लिए करती है।