फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   e-commerce companies are in a loss of one thousand crore rupees

ऑनलाइन डिस्काउंट है पसंद, तो पहले जान लें ये हकीकत

Mon, 16 Feb 2015 12:49 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
e-commerce companies are in a loss of one thousand crore rupees

भले ही ऑनलाइन मार्केट से आप सस्ती कीमतों में सामान खरीद कर फायदे में रहते हों, लेकिन ये ई कॉमर्स कंपनियां नुकसान का सौदा कर रही हैं।

विज्ञापन


हाल ही में जारी पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट के अनुसार ई कॉमर्स कंपनियों को अपने सामान पर लुभावने डिस्काउंट देने की वजह से सामूहिक रूप से करीब 1000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि ई कॉमर्स कंपनियों की तरफ से लुभावने डिस्काउंट लंबे समय के लिए मददगार नहीं हो सकते हैं। शुरुआत में डिस्काउंट की मदद से ग्राहकों को आकर्षित तो किया जा सकता है, लेकिन लंबे समय तक रोका नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

1005 लोगों पर किया सर्वे

e-commerce companies are in a loss of one thousand crore rupees

पीडब्लूसी ने भारत के 1005 लोगों पर एक सर्वे किया है, जिसके तहत यह रिपोर्ट जारी की गई है। इन सभी लोगों में से आधे लोगों ने कहा है कि वह ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं।

जब लोगों से ऑनलाइन शॉपिंग को तरजीह देने का कारण पूछा गया तो उन्होंने ऑनलाइन मिलने वाले तगड़े डिस्काउंट की तरफ इशारा कर दिया।

दरअसल, आए दिन शुरू हो रही नई ऑनलाइन कंपनियों के चलते ये डिस्काउंट दिए जा रहे हैं ताकि मार्केट में खुद को बरकरार रखा जा सके, लेकिन रिपोर्ट ने लंबी अवधि में इससे नुकसान होने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed