फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   customers are planning to shopping in this festive season

त्योहारी सीजन में मंदी छंटने की उम्मीद, तीन में से दो उपभोक्ता बना रहे खरीदारी की योजना

Wed, 19 Aug 2020 12:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 19 Aug 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
customers are planning to shopping in this festive season
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। कंपनियों द्वारा दिवाली सेल लगाने से खरीदारी और भी बढ़ जाती है। इस साल कोरोना वायरस के कारण मांग बेहद कम है। लेकिन करीब चार महीने के नाउम्मीदी के दौर को बाद इस त्योहारी सीजन में भी बाजारों में रौनक बढ़ने के आसार हैं। इस साल दिवाली के आसपास आम जरूरतों वाली कई कैटेगरी के उत्पादों की बिक्री में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन


एक निजी प्लेटफॉर्म टीआरए रिसर्च द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट 'दिवाली 2020: खरीदारी रुझान' के अनुसार, प्रत्येक तीन में से दो उपभोक्ता इस बार दिवाली के मौके पर खरीदारी की योजना बना रहे हैं। बाजार में खरीदारी को लेकर सकारात्मक रुझान रखने वाले लोगों की संख्या 65 फीसदी है, जबकि 28 फीसदी लोगों के मनोभाव में कोई अंतर नहीं आया है।
विज्ञापन


दिवाली पारंपरिक रूप से भारत में उपभोक्ता उत्पादों की खपत में उछाल का दौर होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय उपभोक्ता खर्च बढ़ाते हैं, और ब्रांड अपना ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। यह दिवाली कई ब्रांडों के लिए एक निर्णायक कारक होगी, क्योंकि वे त्योहारी सीजन के लिए पूरी तैयारी करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन उत्पादों की बढ़ेगी मांग
त्योहारी सीजन में मोबाइल पोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, दो पहिया वाहन, रेडिमेड कपड़े, फर्नीचर और ज्वैलरी की मांग बढ़ने की उम्मीद है। ये उत्पाद ग्राहकों की पहली प्राथमिकता है। इसके बाद कार, रसोई के सामान और लैपटॉप जसे उत्पाद मध्यम स्तर की प्राथमिकता में है। वहीं प्राथमिकता में सबसे निचले स्तर पर यात्रा और अपने घर की साज-सज्जा कराना है।


इस रिपोर्ट में अपभोक्ताओं पर कोरोना के असर पर बी प्रकाश डाला गया है। इसके अनुसार, महामारी ने लोगों की खरीदारी प्रवृत्ति को बुरी तरह से प्रभावित किया है। रिटेल सेक्टर पर इसकी सबसे ज्यादा मार पड़ी है। इसलिए इस साल उपभोक्ताओं के खर्च में करीब 5.1 फीसदी की कमी रह सकती है। हालांकि, तब भी उम्मीद जताई जा रही है कि त्योहारों के शुरू होते ही मांग बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed