फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   COVID 19 Lockdown Effect Big Bazaar will provide doorstep delivery

Coronavirus: फल, सब्जी के लिए ना हों परेशान, बिग बाजार देगा डोरस्टेप डिलिवरी

Wed, 25 Mar 2020 01:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Mar 2020 01:11 PM IST
सार

  • देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया गया है। 
  • लॉकडाउन के दौरान बिग बाजार डोरस्टेप डिलिवरी उपलब्ध करवा रहा है।
  • कंपनी ने अलग-अलग शहरों के लिए नंबर जारी किए हैं।

विज्ञापन
COVID 19 Lockdown Effect Big Bazaar will provide doorstep delivery
Coronavirus Lockdown: Big Bazaar

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। इस घोषणा के बाद से ही लोग अपनी जरूरतों का सामान लेने के लिए बाहर निकल रहे हैं। रात में ही कई जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। इस संदर्भ में सरकार ने एक एडवाइजरी भी जारी की। इसमें कहा गया है कि जरूरी चीजें लोगों के घर तक पहुंचेंगी। इसलिए बाहर ना निकलें। इसके मद्देनजर बिग बाजार ने अपने ग्राहकों को जरूरी सामानों के लिए परेशान न होने और डोरस्टेप डिलिवरी देने का एलान किया है।

विज्ञापन


घर पर ही मंगावा सकते हैं ग्रॉसरी का सामान
बिग बाजार ने ट्विटर के माध्यम से कई राज्यों में डोरस्टेप डिलिवरी से जुड़े फोन नंबर और जगहों के नाम जारी किए हैं, जहां से ग्राहक ऑर्डर करके घर पर ही ग्रॉसरी का सामान मंगवा सकते हैं। यानी आपको डोरस्टेप डिलिवरी की सुविधा मिलेगी। इसलिए आपको घर के सामान के लिए भी बाहर निकलने की जरूरत नहीं है। आप अपनी आवश्यकता का सामान घर पर ही मंगा सकते हैं।
विज्ञापन




बिग बाजार ने जिन शहरों में इस सुविधा का एलान किया है, उनमें बंगलूरू, पटना, रांची, भुवनेश्वर और गुवाहाटी भी शामिल है। इन शहरों के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र, मुंबई, गुजरात और राजस्थान के लिए भी नंबर की जानकारी दी गई है, जिसपर कॉल कर आप जरूरी सामान मंगवा सकते हैं।
 

डिलिवरी में हो सकती है देरी
इस बीच कंपनी ने यह भी कहा है कि लॉकडाउन के चलते भारी संख्या में उसे डोरस्टेप डिलिवरी की रिक्वेस्ट मिल रही हैं लेकिन सीमित गतिविधियों के चलते लोगों को डिलिवरी मिलने में कुछ देरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed