फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   cash on delivery back on ecommerce websites, digital transactions comes to low

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर वापस आया कैश ऑन डिलीवरी, अब कम हो रहे हैं डिजिटल पेमेंट

Sun, 19 Nov 2017 03:16 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Nov 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
cash on delivery back on ecommerce websites, digital transactions comes to low
ऑनलाइन - फोटो : source

नोटबंदी के बाद से सरकार जहां कैश लेनदेन को कम करके डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दे रही है, वहीं ई-कॉमर्स कंपनियों में कैश से सामान मंगाने का चलन फिर से बढ़ गया है। नोटबंदी के बाद इसमें करीब 55 फीसदी की गिरावट आ गई थी। 

विज्ञापन


65 फीसदी तक हो रहा है कैश ऑन डिलीवरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटबंदी के बाद लोग कैश के बजाए डिजिटल माध्यम जैसे कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग, मोबाइल वॉलेट जैसे माध्यमों का प्रयोग करके सामान का ऑर्डर कर रहे थे। वहीं कैश का प्रयोग केवल 45 से 55 फीसदी के बीच हो रहा था। स्नैपडील, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स साइट पर कैश एक बार फिर से किंग बन गया है। 
विज्ञापन


टियर टू और थ्री शहरों में कैश लेनदेन
ज्यादातर टियर टू और टियर थ्री शहरों में भी ई-कॉमर्स कंपनियां अब धीरे-धीरे अपना रूख कर रही हैं। यहां पर लोग सामान मंगाने के लिए कैश ऑन डिलीवरी का चयन करते हैं। अभी 80 फीसदी से ज्यादा डिलीवरी कैश के जरिए हो रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब एजेंट्स के पास होती है स्वाइप मशीन
अमेजन इंडिया अपने डिलीवरी एजेंट्स को प्वाइंट ऑफ सेल मशीन भी मुहैया करा रही है, ताकि जिन लोगों ने कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन चुना है वो अपने डेबिट कार्ड से स्वाइप करा सकें। कंपनी इसके साथ ही डिजिटल ट्रांजेक्शन पर छूट भी दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed